एक्सप्लोरर

Budhaditya Rajyog 2024: बुध के गोचर से बनेगा बुधादित्‍य राजयोग, इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई

Mercury Transits in Sagittarius: बुध 7 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे. बुध के इस गोचर से बुधादित्‍य राजयोग बनेगा. यह शुभ योग कुछ राशि के जातकों को लिए बेहद शुभ परिणाम देगा.

Mercury Transit 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, ज्ञान, बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल के कारक हैं. बुध 28 दिसंबर को वक्री चाल चलते हुए वृश्चिक राशि में आए थे. बुध 02 जनवरी 2024 मार्गी आ गए. अब वो 07 जनवरी 2024 को राशि में परिवर्तन करते हुए धनु राशि में गोचर करेंगे. 

बुध का ये गोचर 7 जनवरी को रात 10 बजकर 04 मिनट पर होगा. इस राशि में बुध 1 फरवरी तक रहेंगे. बुध के इस गोचर से धनु राशि में बुधादित्‍य राजयोग बनेगा. यह शुभ योग कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मेष राशि (Aries)

बुधादित्य राजयोग मेष राशि के लोगों को खूब लाभ देगा. इस योग के शुभ प्रभाव से आपको मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी. आप करियर में आगे बढ़ेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे. इस राशि के लोग नौकरी या व्यापार में हैं उनकी कमाई बढ़ेगी. मेष राशि के लोगों को इस शुभ योग के बेहद सकारात्‍मक फल मिलेंगे. आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. किसी नए काम की शुरुआत करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए बुधादित्‍य राजयोग बहुत अच्छा रहने वाला है. इसके शुभ प्रभाव से आपको धन लाभ मिलेगा. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. रिश्तें में मजबूती आएगी. इन राशि के लोगों का पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा. आपको करियर में विशेष सफलता मिलेगी. इस राशि के लोगों के घर में खुशियों का आगमन होगा. बुधादित्‍य राजयोग मिथुन राशि के लोगों को सुखी जीवन और ऐश्वर्य की प्राप्ति कराएगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्‍या राशि वालों के लिए बुध राशि स्‍वामी हैं. बुधादित्य योग कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है.आपको मकान, जमीन और प्रापर्टी में निवेश करने का अच्छा मौका मिलेगा. ऑफिस में इस राशि के लोगों को कुछ ही दिनों में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है. आपको धन कमाने के कई नए मौके मिलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में रहेगी. जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी. 

धनु राशि (Sagittarius)

बुध का गोचर आपकी ही राशि में होने वाला है. ऐसे में इससे बनने वाला बुधादित्‍य राजयोग आपको बेहद सकारात्मक परिणाम देने वाला है. आपकी कमाई बढ़ेगी. यह गोचर आपके प्रेम सुख को बढ़ाएगा. करियर के मामले में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपकी राशि के लोगों को अचानक से धन की प्राप्ति होगी. लंबे समय आपके रुक हुए कई कार्य पूरे होने की संभावना है. करियर में मनचाही सफलता हासिल करेंगे.

ये भी पढ़ें

साल 2024 में कब वक्री होंगे शनि? जानें शनि दोष दूर करने के आसान उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: शोभन योग में इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ
आज का राशिफल 1 अगस्त 2026: शोभन योग में इन 7 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से 4 राशियों पर आने वाला है बड़ा संकट, शुक्र का नीच राशि में गोचर नहीं शुभ
1 अगस्त से 4 राशियों पर आने वाला है बड़ा संकट, शुक्र का नीच राशि में गोचर नहीं शुभ
टैरो राशिफल 2 से 8 अगस्त 2026: धनु की चमकेगी किस्मत, कन्या को मिल सकता है प्रमोशन
धनु की चमकेगी किस्मत, कन्या को मिल सकता है प्रमोशन
Aaj ka Meen Rashifal 1 August 2026: विरोधियों से रहें सावधान, ऑफिस में बढ़ सकता है तनाव
विरोधियों से रहें सावधान, ऑफिस में बढ़ सकता है तनाव

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget