एक्सप्लोरर

Bargad Ke Upay: नौकरी की समस्या और दरिद्रता को दूर करता है बरगद के पेड़ का ये उपाय, आप भी जानें

Banyan Tree Astro Remedies: हिंदू परंपरा के अनुसार बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है. यह पेड़ बहुत ही विशाल होता है. माना जाता है कि इस पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है.

Banyan Tree: हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ का विशेष महत्व माना जाता है. पौराणिक समय से ही इस पेड़ को बहुत ही पूजनीय माना जाता है. इस पेड़ को अक्षयवट भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वृक्ष में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश विराजते हैं. बरगद के पेड़ को बहुत ही पवित्र और दैव शक्तियों वाला माना जाता है. कुछ खास व्रत- त्योहारों में बरगद के पेड़ की पूजा भी की जाती है. 

ज्योतिष शास्त्र में बरगद के पेड़ से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपना भाग्य भी चमका सकते हैं. इस पेड़ से जुड़े कुछ खास उपाय नौकरी और धन की समस्या को भी दूर करते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

बरगद के पेड़ के उपाय

  • बरगद बहुत लम्बी आयु का वृक्ष है और इसे लगाना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. हालांकि इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए. इसे घर के बाहर खुली जगह पर लगाना चाहिए.
  • अगर आप व्यापार में हैं और आपको लगातार घाटा हो रहा है या फिर नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है, तो बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सारे काम बनने लगते हैं. 
  • अगर आपके काम अक्सर बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें और इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से मनोकामनाओं की जल्द पूर्ती होती है.  
  • धन का अक्सर अभाव रहता है या फिर हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो शनिवार के दिन बरगद के तने पर हल्दी और केसर चढ़ाएं. ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं. 
  • घर में अक्सर कलह होता है या फिर घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं तो हर दिन शाम के समय बरगद के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें. ऐसा करने से घर से सारी कलह खत्म हो जाती है और लड़ाई-झगड़े बंद हो जाते हैं.
  • अगर आप अक्सर मानसिक तनाव में रहते हैं तो बरगद के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे भय खत्म होता है और मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन चीजों के दान से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: एक दिन पहले जरूर करें ये 5 काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर
Surya Grahan 2026: एक दिन पहले जरूर करें ये 5 काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर
Kal Ka Rashifal 27 July 2026: सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, धनु और कुंभ राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
कल का राशिफल 27 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, धनु और कुंभ राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता!
Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता!
Chaturmas 2026: भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?
भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget