एक्सप्लोरर

Ram Mandir Vastu: किस शैली में बन रहा राम मंदिर? जानें राम मंदिर के वास्तु से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या का भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. इसकी नींव कई धार्मिक स्थानों से एकत्रित पवित्र मिट्टी पर रखी गई है.

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित करने के साथ ही सदियों से चल रहा राम भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा. 22 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक अयोध्या में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान अयोध्या में राम कथा, प्रवचन और रामलीला चलती रहेगी. राम मंदिर दुनिया का सबसे भव्य मंदिर होगा जो कई तरह की विशेषताओं से सुसज्जित होगा. आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी खास बातें.

राम मंदिर के वास्तुकार

राम मंदिर के निर्माण बहुत छोटी-छोटी बातों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. राम मंदिर का मूल डिजाइन 1988 में अहमदाबाद के सोमपुरा परिवार ने तैयार किया गया था. सोमपुरा परिवार 15 पीढ़ियों से मंदिर के डिजाइन का काम कर रहा है. इस परिवार ने देश भर में बिलड़ा मंदिरों को भी डिजाइन किया है. इस परिवार ने राम मंदिर के मूल डिजाइन में कुछ बदलावों करके साल 2020 में इसे फिर से तैयार किया. मंदिर के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा और उनके दो बेटे निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा हैं. सोमपुरा परिवार ने राम मंदिर को 'नागरा' शैली की वास्तुकला पर बनाया है.

राम मंदिर की खास बातें

अयोध्या में बन रहे इस भव्य मंदिर की लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है. यह मंदिर तीन मंजिला होगा और हर एक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी. इसमें कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे. प्रभु श्रीराम का बालरूप मुख्य गर्भगृह में होगा जबकि प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा. मंदिर में पांच मंडप होंगे जिसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप होंगे. राम मंदिर में लगे खंभों और दीवारों में देवी-देवता और देवांगनाओं की सुंदर मूर्तियां उकेरी गई हैं. मंदिर के चारों ओर बड़ी-बड़ी दीवारें होंगी. इन दिवारों के चारों कोनों पर सूर्यदेव,मां भगवती,गणपति और भगवान शिव के मंदिर बनाए जाएंगे. 

इसके अलावा मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि,महर्षि वशिष्ठ,महर्षि विश्वामित्र,महर्षि अगस्त्य,निषादराज,माता शबरी और ऋषिपत्नी देवी अहिल्या के भी मंदिर बनाए जाएंगे. मंदि परिसर के दक्षिण पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीला पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णो‌द्धार किया गया है. यहां जटायु की प्रतिमा भी स्थापित की गई है. खास बात यह है कि इस भव्य मंदिर के निर्माण में लोहे का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें

साल की पहली मासिक शिवरात्रि आज, इस पूजन विधि से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: मेष को मिलेगा बड़ा मौका, मिथुन का रुका पैसा आएगा, ये 2 राशियां रहें सावधान
आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगा मेष राशि का चंद्रमा, पढ़ें 29 सितंबर का राशिफल
आज का कन्या राशिफल 29 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से अचानक यात्रा के योग, बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय टालें, सरकारी जॉब में बरतें सावधानी
आज का कन्या राशिफल 29 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से अचानक यात्रा के योग, बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय टालें, सरकारी जॉब में बरतें सावधानी
आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान
आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget