एक्सप्लोरर

August Grah Gochar 2023: अगस्त में इन 4 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा प्रभाव

August Planets Effects: अगस्‍त में 4 बड़े ग्रहों की राशि में परिवर्तन होने जा रहा हैं. ग्रहों के इन परिवर्तन का राशियों के साथ-साथ पूरे देश-दुनिया पर प्रभाव पड़ेगा.

August Grah Gochar 2023:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है. सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा भी सभी ग्रह की चाल समय-समय पर बदलती रहती है, जिसका प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है. ऐसे में आने वाला अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा. 

अगस्त में ग्रहों का राशि परिवर्तन

अगस्‍त के महीने में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सबसे पहले शुरुआत शुक्र ग्रह से होगी. वर्तमान में वक्री गति से चल रहे शुक्र 7 अगस्‍त को सिंह से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. उसके बाद सूर्य 17 अगस्‍त को अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे.  ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि इसके अगले ही दिन मंगल सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्‍या में आ जाएंगे. इसी दिन शुक्र कर्क राशि में उदित होंगे. सबसे आखिर में 24 अगस्‍त को बुध सिंह राशि में वक्री चाल से चलना आरंभ कर देंगे. 

शुक्र ग्रह का गोचर 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सबसे पहले 07 अगस्त 2023 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र वक्री चाल से चलते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे. शुक्र का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं. शुक्र का गोचर काल करीब 23 दिनों क होता है. 

अगस्त में शुक्र का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करना कई राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है. शुक्र के कर्क राशि में यात्रा करने के कारण मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों विशेष लाभ मिलने की संभावना है. अगस्त में इन दोनों ही राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलने की संभावना है.

शुक्र होंगे अस्त

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 07 अगस्त को जहां शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके अगले ही दिन यानी 08 अगस्त को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे. फिर शुक्र इस राशि में 02 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके बाद 4 सितंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे. अगस्त में शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा. 

सूर्य का गोचर 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्यदेव 17 अगस्त 2023 को अपनी ही राशि यानी सिंह राशि में गोचर करेंगे. 17 अगस्त को सूर्य 01:23 मिनट पर प्रवेश करेंगे. सूर्य के स्वयं की राशि में गोचर करना कई राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है. 

सूर्य का यह गोचर सिंह राशि समेत धनु और मकर राशि वालों के जीवन में कुछ नया लेकर आने के संकेत हैं. शिक्षा के क्षेत्र में इन राशि वालों का बहुत फायदा मिल सकता है. 

मंगल का गोचर

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्य के गोचर के अगले ही दिन साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह मंगल 18 अगस्त को दोपहर करीब 03 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के गोचर से मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला होगा.

शुक्र का उदय
 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगस्त के महीने में ही शुक्र का उदय भी होगा. शुक्र 18 अगस्त को शाम 7:17 मिनट पर कर्क राशि में उदय हो जाएंगे. शुक्र ग्रह के उदय होने पर कुछ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधा और ऐशो आराम में वृद्धि होगी. 

बुध ग्रह होंगे वक्री

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक 24 अगस्त 2023 को रात 12:52 मिनट पर सिंह राशि में उल्टी चाल चलना आरंभ कर देंगे. बुध की वक्री चाल से कुछ राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

ग्रहों के गोचर का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि व्यापार में तेजी आएगी. देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी. प्राकृतिक घटनाएं होगी. भूकंप आने की संभावना है. तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं. यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है. बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है.

शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे. सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं. खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. आय में इजाफा होगा. राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

अगस्त में इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी तरक्की, प्रमोशन के भी योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha 2026: बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से?
बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से? जानें सही नियम
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह-कुंभ समेत इनका बढ़ सकता है खर्च
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में किन राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, किसका बढ़ सकता है खर्च?
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget