एक्सप्लोरर

Astrology: बातें बनाना तो कोई इनसे सीखे, इन राशि के लोगों के पास होता है हर बात का जवाब

Astrology, Zodiac Sign : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह (Mercury Planet) को वाणी का कारक माना गया है. जिन राशियों पर बुध की शुभ दृष्टि होती है वे वे बातें बनाने में बहुत माहिर होत हैं.

Astrology, Zodiac Sign : मेष, वृषभ, मिथुन सहित 12 राशियों का वर्णन ज्योतिष शास्त्र में मिलता है, इन सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव भी पड़ता है. ये शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है, जब किसी राशि पर शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ती है तो उसके फलों में वृद्धि होती है और व्यक्ति इसके कारण जीवन में सफलताएं प्राप्त करता है. आज ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बातें बनाने में बहुत ही माहिर होती हैं, ये अच्छे सेल्समैन होते है, बिजनेस और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)-  मिथुन राशि को ज्योतिष शास्त्र में विशेष राशि माना गया है. मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. बुध को ज्योतिष शास्त्र में वाणी का कारक माना गया है. इसके साथ ही बिजनेस और तर्क शास्त्र का भी कारक माना गया है. जिन लोगों की मिथुन राशि होती है और उनकी कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होते हैं तो ऐसे लोगों की वाणी बहुत ही मधुर होती हैं. इनकी भाषा बोली दूसरों को आकर्षित करने वाली होती है. इन लोगों से लड़कियां बहुत जल्द आकर्षित हो जाती है. जिन लोगों का नाम क, छ और घ से आरंभ होता है, उनकी राशि मिथुन होती है. 

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वाले लोग बहुत ही समझदार माने जाते हैं. जिन लोगों की कन्या राशि होती है, वे बहुत जल्द चीजों को समझ लेते हैं. ये अपने लक्ष्यों को बहुत जल्द प्राप्त कर लेते हैं. ये ऑफिस में अपनी प्रतिभा और कलात्मकता के कारण छाए रहते हैं. बॉस के प्रिय होते हैं, ये जीवन में बहुत जल्द तरक्की करते हैं. इनकी शिक्षा अच्छी होती है. ये आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. ये दूसरों को बहुत जल्द प्रभावित करने की भी क्षमता रखते हैं. इन्हें धीमा बोलना अच्छा लगता है. जिन लोगों के नाम का पहला ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो से आरंभ होता है, उनकी राशि कन्या कहलाती है.

मीन राशि (Pisces)- मीन राशि को अंतिम राशि माना गया है. मीन राशि का स्वामी गुरु है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानि बृहस्पति को एक शुभ ग्रह माना गया है. गुरु का संबंध ज्ञान से हैं. बुध ग्रह का प्रभाव जब इस राशि पर शुभ होता है तो ये तर्क शास्त्र में प्रवीण होते हैं, इनके पास हर बात का जवाब होता है. इन्हें कोई बातों में पराजित नहीं कर पाता है. ये अपने ज्ञान के बल पर जीवन में उन्नति करते हैं. जिन लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची अक्षर से आरंभ होता है उनकी राशि मीन कहलाती है.

Breakup: प्यार में धोखा और ब्रेकअप कराता है ये ग्रह, अशुभ है तो करें ये उपाय

August 2022: अगस्त में वृषभ,कर्क, सिंह, कन्या और मीन राशि में  हलचल, यहां देखें ग्रहों के गोचर का टाइम टेबल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget