एक्सप्लोरर

Ashada Month 2024: आषाढ़ महीने में करें राशि के अनुसार ये काम, हर कष्ट होगा दूर

Ashada Month 2024: आषाढ़ महीने की शुरुआत 23 जून 2024 से हो चुकी है. यह महीना भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को अतिप्रिय है. इस माह राशि (Zodiac) अनुसार कुछ उपाय करने से हर समस्या से मुक्ति मिलती है.

Ashada Month 2024: आषाढ़ हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) का चौथा महीना है, जिसकी शुरुआत 23 जून से हो चुकी है और समापन 21 जुलाई 2024 को होगा. आषाढ़ का महीना वर्षा ऋतु (Monsoon 2024) के आगमन का संकेत होता है. साथ ही इस महीने हिंदू धर्म के कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी पड़ते हैं.

यह महीना भगवान विष्णु (Vishnu ji) का प्रिय माह भी होता है. इसलिए इस महीने भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा-अराधना करने का महत्व है. ज्योतिष में भी आषाढ़ माह से संबंधित कुछ उपाय बताए गए हैं. राशि अनुसार इन उपायों को करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और समस्त कष्टों से मुक्ति भी मिलती है.

आषाढ़ माह राशि अनुसार उपाय (Ashadha Month Upay According to Zodiac Sign)

मेष राशि (Aries): इस राशि वाले लोगों भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम (Vishnu Sahasranamam) का पाठ करना चाहिए.

वृषभ राशि (Taurus): आप छोटी कन्याओं को मिश्री का दान करें. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होगा. साथ ही कुंडली (Kundli) में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.

मिथुन राशि (Gemini): इस राशि वाले लोग आषाढ़ महीने में गाय को हरे मूंग की दाल खिलाएं. इससे सेहत संबंधी परेशानियां दूर होती है.

कर्क राशि (Cancer): कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो कर्क राशि वाले आषाढ़ महीने में बेल फल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर रखें. जब आषाढ़ का महीना खत्म हो जाए तो इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें.

सिंह राशि (Leo): आषाढ़ माह में सिंह राशि वाले माथे पर लाल रंग का चंदन लगाएं. इससे सभी बिगड़े और अधूरे कार्य पूरे होंगे.

कन्या राशि (Virgo): आप इस माह पक्षियों को गेहूं खिलाएं. ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद मिलेगा.

तुला राशि (Libra): तुला राशि वाले जातक आषाढ़ के महीने में मां भगवती को मसूर दाल चढ़ाएं. इससे समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio): इस राशि वाले जातक पूरे माह तुलसी (Tulsi) के पास संध्या में दीपक जलाएं.

धनु राशि (Sagittarius): आप आषाढ़ माह में मंदिर जाकर भगवान के दर्शन और पूजन करें. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वाले भगवान विष्णु के मंदिर जाकर भगवान को अशोक पत्ते की माला चढ़ाएं .

कुंभ राशि (Aquarius): इस राशि के जातक गरीब-जरूरतमंदों में मीठी चीजों का दान करें. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मीन राशि (Pisces): आषाढ़ के पूरे महीने में आप तांबे के लोटे में गेहूं लेकर उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर या फिर ढ़ककर रखें और बाद में किसी को दान कर दें.

ये भी पढ़ें: Mahabharat: कई लोग घर पर ‘गीता’ रखते हैं लेकिन ‘महाभारत’ नहीं, आखिर क्यों ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 October 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें नौकरी, व्यापार, सेहत और दांपत्य जीवन का पूरा भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 23 October 2026: शुक्रवार को बनेगा बड़ा आर्थिक लाभ का योग, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी और कौन रहे सतर्क? पढ़ें कल का भविष्यफल
Bhadra Kaal Today: आज 2:47 बजे भद्रा खत्म, फिर भी शुभ काम के लिए क्यों करना होगा इंतजार?
आज दोपहर 2:47 बजे भद्रा खत्म, लेकिन तुरंत शुभ काम क्यों नहीं कर सकते? राहुकाल का पेच समझें
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget