एक्सप्लोरर

Aries Monthly Horoscope February 2025: मेष राशि फरवरी मासिक राशिफल 2025, बिजनेसमैन की रहेगी चांदी

Aries Monthly Horoscope February 2025: मेष (Mesh) के लिए फरवरी माह बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मेष का मासिक राशिफल (Masik Rashifal).

Mesh Rashifal February 2025: मेष राशि वालों के लिए फरवरी 2025 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मेष राशि (Aries Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा फरवी का महीना.

मेष राशि फरवरी 2025 मासिक राशिफल (Aries February 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 11 फरवरी तक सूर्य दशम भाव में रहने, सूर्य से आगे एकादश भाव में शनि होने से विश योग बनेगा, जिससे आयरन, केमिकल, पेट्रोल ऑयल, बिल्डिंग मेटेरियल, कंस्ट्रशन, ट्रांसर्पोटेशन से जुड़े बिजनेसमैन को धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे.  
  • सप्तम भाव के देव शुक्र द्वादश भाव में रहते हुए सप्तम भाव से षडाष्टक दोष बनाएंगे, जिससे बिजनेसमैन के लिए समय अप्स-डाउन से भरा रहेगा. केतु की सातवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से गिफ्ट शॉप, ऑनलाइन ट्यूटर, मोबाइल फूड ट्रक, मोबाइल, मार्केट रिसर्च सर्विसेज बिजनेसमैन को बिजनेस में परेषानियों का सामना करना पड़ेगा.
  • 11 फरवरी से बुध एकादश भाव में रहेंगे. सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जो बिजनेसमैन के लिए बेहतर रहेगा. 12 से 26 फरवरी तक एकादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे बिजनेसमैन के लिए प्रॉपटी के दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):

  • 1,27,28 फरवरी को चंद्रमा एकादश भाव में रहेंगे, चंद्रमा से पीछे दशम भाव में 11 फरवरी तक सूर्य व चंद्रमा से आगे द्वादश भाव में शुक्र होने से दुर्घरा योग बनेगा, जिससे एम्प्लॉइड पर्सन को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा फायदा पहुंचाया जा सकता है. 11 से 26 फरवरी तक बुध एकादश भाव में रहते षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे नौकरी पेशा वाले बढ़े हुए खर्च से परेशान रहेंगे.
  • द्वितीय भाव में विराजित गुरु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से नौकरी पेशा वालों को किसी नए प्रॉजेक्ट्स में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. 11 फरवरी तक सूर्य का षष्ठ भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा, जिससे आपको न चाहते हुए ऑफिस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):

  • सप्तम भाव के देव शुक्र द्वादश भाव में रहेंगे. सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे तनाव, डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है. एकादश भाव में विराजित शनि की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से संतान के लिए समय पक्ष में रहेगा.
  • 04 फरवरी से गुरु द्वितीय भाव में मार्गी होंगे, जिससे कुटुंब के लोगों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ता बनी रहेगी. द्वितीय भाव में विराजित मंगल का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे मैरिड लाइफ में हो रही छोटी-मोटी समस्याएं या वाद-विवाद में कमी आएगी.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • 11 फरवरी तक पंचम भाव के देव सूर्य दशम भाव में रहेंगे, पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे स्टूडेंट्स को आलस्य घेर सकता है. 04 फरवरी से गुरु द्वितीय भाव में मार्गी होंगे, जिससे हायर एज्यूकेशन वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है.
  • 23 फरवरी तक मंगल तृतीय भाव में वक्री रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में अर्लट रहना होगा. एकादश भाव में विराजित शनि की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थी अपने फील्ड पर फोकस आसावी से कर पाएंगे.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • तृतीय भाव में विराजित मंगल की चौथी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है. 12 फरवरी से एकादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे संतान की सेहत में सुधार आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा.
  • गुरु-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा जिससे बिजनेसमैन को किसी बड़ी डील को फाइनल करने के लिए ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है.

मेष राशि वालों के लिए उपाय (Mesh Rashi 2025 Upay)

02 फरवरी बसंत पंचमी पर- लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनें. मां सरस्वती को शहद चढ़ाएं और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. ऊँ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

26 फरवरी महाशिवरात्रि पर-शिवलिंग पर लाल फूल और शुद्ध जल चढ़ाते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. गुड़ और गेहूं का दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 31 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 31 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kanya Rashifal November 2026: कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन में होंगे बड़े बदलाव, पुश्तैनी काम में मुनाफा, विदेश यात्रा व मासिक भविष्यफल
Kanya Rashifal November 2026: कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन में होंगे बड़े बदलाव, पुश्तैनी काम में मुनाफा, विदेश यात्रा व मासिक भविष्यफल
Singh Rashifal November 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर? लग्न में त्रिग्रही योग से बढ़ेगा रुतबा, करियर में सफलता व मासिक भविष्यफल
Singh Rashifal November 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर? लग्न में त्रिग्रही योग से बढ़ेगा रुतबा, करियर में सफलता व मासिक भविष्यफल
Kark Rashifal November 2026: लव लाइफ में मिलेगा परिवार का साथ, कला और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा दौर; पेट व मांसपेशियों का रखें ध्यान
Kark Rashifal November 2026: लव लाइफ में मिलेगा परिवार का साथ, कला और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा दौर; पेट व मांसपेशियों का रखें ध्यान

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget