एक्सप्लोरर

Aquarius Yearly Horoscope 2025: कुंभ वार्षिक राशिफल 2025, जानिए कैसे रहेंगे नए साल 12 महीने

Aquarius Yearly Horoscope 2025: कुंभ राशि के करियर, कारोबार, सेहत, यात्रा, शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन को लेकर नववर्ष 2025 कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं Kumbh Rashi Varshik Rashfal in Hindi.

Aquarius Yearly Horoscope 2025: कुंभ राशि वालों के लिए 2025 का वर्ष मिला-जुला रहेगा. इस वर्ष साढ़ेसाती के अंतिम चरण के कारण कुछ उतार-चढ़ाव महसूस होंगे. धन संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा नेत्रों में परेशानी अथवा इन्फेक्शन आदि की संभावनाएं बनी रहेगी. परिवार में भी कुछ हद तक मनमुटाव हो सकता है.

वर्ष का मध्य भाग बहुत अच्छा रहेगा. इस समय रुके और बिगड़े हुए कार्य बनना शुरू होंगे तथा उन्नति के मार्ग भी खुलेंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा नौकरी करने वाले जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा अच्छी बढ़ेगी. आप अपने कार्यस्थल में एक सम्मान युक्त समय निकालेंगे. वर्ष के अंतिम भाग में दुर्घटना और चोट का भय रहेगा इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी.

जनवरी-फरवरी:- जनवरी तथा फरवरी का महीना कुछ संघर्ष वाला रहेगा. इस समय कार्य कठिनाई से पूरे होंगे तथा पेट के रोग परेशान कर सकते हैं. धन प्राप्ति में भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. कीमती जेवर आदि संभाल कर रखें गुम होने का भय बना रहेगा.

मार्च-अप्रैल:- मार्च तथा अप्रैल में मानसिक संघर्ष अधिक बना रहेगा जिसके कारण सिर दर्द की परेशानी रह सकती है. जो जातक नई योजनाएं कार्यान्वित करने का सोच रहे हैं, वे सोच विचार कर ही कदम बढ़ाए, क्योंकि समय व्यर्थ में धन का खर्च होने की परिस्थितियां रहेगी. जायदाद संबंधित मामलों में भी कुछ विलंब होगा और झगड़े की परिस्थितियां भी बन सकती है.

मई-जून:- मई तथा जून के महीने में निकट बंधुओं से कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है और पारिवारिक जीवन में भी कुछ उथल-पुथल मची रहेगी. कार्यस्थल पर शत्रुओं द्वारा षड्यंत्र किया जा सकता है औक प्रतिष्ठा बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है. लेकिन इस समय अपनी समझदारी और सूझबूझ से इन संकटों से निकल जाएंगे तथा अपने प्रतिष्ठा बचाने और बनाने में कामयाब रहेंगे. धन का खर्च भले ही होता रहेगा लेकिन कमाई का साधन भी मजबूत रहेगा.

जुलाई-अगस्त:- इस समय शत्रुओं के छल कपट और षड्यंत्र सामने आएंगे. सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी और अपनी समझदारी से मुश्किलों को पार कर जाएंगे. रुके हुए कार्य पूरे होंगे तथा उन्नति के भी योग बनेंगे. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

सितंबर-अक्टूबर:- सितंबर तथा अक्टूबर के महीने में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे तथा प्रत्येक तरफ से लाभ प्राप्त होगा. व्यवसाय करने वाले जातक इस समय उन्नति प्राप्त करेंगे तथा नौकरी करने वाले जातकों के प्रमोशन की संभावना भी बनी रहेगी. उच्च अधिकारियों से संपर्क लाभ देंगे तथा संतान की ओर से भी कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा.

नवंबर-दिसंबर:- नवंबर तथा दिसंबर के महीने में कुछ उलझन का सामना करना पड़ेगा. क्रोध की अधिकता रहेगी तथा मानसिक तनाव और घरेलू झगड़े बढ़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी कुछ कड़वापन आ सकता है. कमाई के साधन कुछ कमजोर पड़ सकते हैं तथा धन का खर्च भी बढ़ जाएगा. इस समय मन को शांत रखने की आवश्यकता रहेगी.

ये भी पढ़ें: Capricorn Yearly Horoscope 2025: मकर वार्षिक राशिफल 2025, उतावलेपन और जल्दबाजी से बचें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget