एक्सप्लोरर

Capricorn Yearly Horoscope 2025: मकर वार्षिक राशिफल 2025, उतावलेपन और जल्दबाजी से बचें

Capricorn Yearly Horoscope 2025: मकर राशि के करियर, कारोबार, सेहत, यात्रा, शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन को लेकर नववर्ष 2025 कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं Makar Rashi Varshik Rashfal in Hindi.

Capricorn Yearly Horoscope 2025: मकर राशि वालों के लिए 2025 का वर्ष मिला-जुला रहेगा. इस साल संघर्ष की परिस्थितियां मार्च से शुरू हो जाएंगी, लेकिन संघर्ष के अच्छे परिणाम भी देखने को मिलते रहेंगे और उन्नति के अवसर भी इस वर्ष काफी अच्छे स्तर पर मिल सकते हैं. भाई बांधवों को लेकर यह समय कुछ तनाव युक्त रहेगा.

संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे. वैवाहिक जीवन भी मधुर बना रहेगा. पैर पर चोट लगने की संभावना रहेगी. शत्रु पक्ष को स्वयं पर हावी नहीं होने दें. जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है.

जनवरी-फरवरी:- जनवरी तथा फरवरी का महीना संघर्ष वाला रहेगा. दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है तथा कार्य में व्यस्तता भी अधिक रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. व्यर्थ की यात्रा में धन हानि के योग बनते हुए प्रतीत हो रहे हैं. दैनिक जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होती रहेगी.

मार्च-अप्रैल:- मार्च तथा अप्रैल का महीना अधिकतर समय कठिन मेहनत का रहेगा. इस समय परिवार में भी मनमुटाव की संभावना रहेगी, लेकिन अपनी समझदारी से सभी परिस्थितियों को संभाल लेंगे. खर्च भी बड़ा रहेगा लेकिन कमाई के साधन भी अच्छे स्तर के बने रहेंगे. धन में वृद्धि की दृष्टि से व्यवसाय वाले जातकों का समय अच्छा है. इस समय समाज में मान सम्मान प्राप्ति के योग भी बनेंगे तथा मनोरंजन आदि में समय बिताएंगे.

मई-जून:- मई तथा जून के महीने में उन्नति के अवसर मिलते रहेंगे. नौकरी करने वाले जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा उच्च अधिकारियों से अच्छे संपर्क बनेंगे लेकिन व्यर्थ की दौड़ भाग भी होती रहेगी. व्यवसाय करने वाले जातक यदि व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो जून का महीना अच्छा रहेगा.

जुलाई-अगस्त:- जुलाई तथा अगस्त के महीने अड़चन वाले रहे रहेंगे. इस समय स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा कोई गंभीर चोट भी लग सकती है. जोखिम वाले कार्य करने से बचें तथा लड़ाई झगड़े से भी दूरी बनाए रखें शत्रुओं के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है.

सितंबर-अक्टूबर:- सितंबर तथा अक्तूबर का महीना भी खर्च एवं परेशानी वाला रहेगा. इस समय नई नई उलझने पैदा होकर कार्यों में विलंब कर सकती हैं, लेकिन बहुत अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग हैं. उतावलेपन और जल्दबाजी से बचें, यह धन और सेहत दोनों का नुकसान कर सकते हैं.

नवंबर-दिसंबर:- नवंबर तथा दिसंबर के महीने में मानसिक तनाव बढ़ सकता है तथा धन के मार्ग भी अवरुद्ध हो सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी तथा गुप्त चिंताएं मन को विचलित कर सकती है. पेट के रोग से बचाव रखें, खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें किसी बड़े विश्वासघात के कारण धन हानि की संभावना रहेगी.

ये भी पढ़ें: Sagittarius Yearly Horoscope 2025: धनु वार्षिक राशिफल 2025, शनि ढैय्या के साथ बढ़ने वाली है परेशानियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget