एक्सप्लोरर

Angarak Yog: कुंडली में हो ये योग तो अमीर व्यक्ति भी बन जाता है कंगाल, जानें बचने के उपाय

Angarak dosha: मंगल के साथ राहु या केतु की युति होने से अंगारक योग बनता है. इस योग के प्रभाव से इंसान क्रोधी और हिंसक हो जाता है. उसकी बुद्धि भी भ्रष्ट हो जाती है.

Angarak Yog Upay: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ-अशुभ योग बताए गए हैं, जिसके परिणाम से व्यक्ति या तो बहुत सफल रहता है या फिर वो जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर पाता है. इनमें से एक है अंगारक योग. कुंडली में अगर यह योग हो तो व्यक्ति पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है. कुंडली में मंगल के साथ राहु या केतु की युति होने से अंगारक योग बनता है. मंगल में राहु या फिर केतु की अंतर्दशा के समय भी अंगारक योग जैसे परिणाम मिलते हैं.

अंगारक योग का प्रभाव

राहु और मंगल एक दूसरे के घोर विरोधी होते हैं. किसी राशि में इनके साथ आने से इनका अशुभ प्रभाव और बढ़ जाता है. मंगल और राहु की युति को अंगारक योग कहा जाता है. नाम की तरह ही ये योग अंगारे जैसा फल देने वाला योग माना जाता है. इस योग के प्रभाव से इंसान क्रोधी और हिंसक हो जाता है. उसकी बुद्धि भी भ्रष्ट हो जाती है. जिन लोगों की कुंडली में ये योग बनता है उन लोगों की अपने भाइयों और मित्रों से अनबन बनी रहती है. 

इन लोगों पर दुर्घटना का भय भी बना रहता है. अंगारक योग का प्रभाव होने से व्यक्ति को रक्त और त्वचा संबंधी रोग लगे रहते हैं. इन लोगों को प्यार में धोखा मिलता है और इनका वैवाहिक जीवन भी ठीक नहीं रहता है. अगर मंगल और राहु की युति कुंडली के छठे घर में हो तो ये जातक कोर्ट-कचहरी के मामलों में हमेशा फंसे रहते हैं. अगर मंगल और राहु की युति मारक अवस्था में 12वें घर में हो, तो ऐसे लोग जेल भी जा सकते हैं. इसके नकारात्मक प्रभाव से अमीर व्यक्ति भी कंगाल हो जाता है.

अंगारक योग के उपाय

जिन राशि के जातकों को राहु और मंगल की युति का प्रतिकूल प्रभाव मिल रहा हो उन्हें इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए. अंगारक योग के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए मंगल और राहु के मंत्रों का नियमित रूप से जाप करना चाहिए. इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. हर दिन ध्यान करें और अपनी वाणी पर संयम रखें. मंगलवार के दिन बंदरों को भोजन कराने से भी इस योग के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. शनिवार के दिन काली उड़द की दाल दान करने से भी लाभ होता है.

जिन लोगों पर अंगारक योग का प्रभाव हो उन लोगों को चांदी का कड़ा पहनना चाहिए. आप अपने पर्स में चांदी का चौकोर टुकड़ा भी रख सकते हैं. ऐसे लोगों को सोना पहनने से परहेज करना चाहिए. इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. मंगलवार को गाय को गुड़ खाने को दें. 

ये भी पढ़ें

सावन पुत्रदा एकादशी क्यों मनाई जाती है? जानें यह पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget