एक्सप्लोरर

Amlaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी कब है? जानें इसकी सही डेट और शुभ मुहूर्त

Amalaki Ekadashi Date 2024: आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है. इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Amalaki Ekadashi: सभी एकादशियों में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है. इस एकादशी में विष्णु जी के अलावा शिव-पार्वती की पूजा का भी विधान है. इस एकादशी को आमलक्य एकादशी भी कहा जाता है. आमलकी का मतलब आंवला होता है, जिसे हिन्दू धर्म और आयुर्वेद दोनों में श्रेष्ठ माना जाता है.

इस बार आमलकी एकादशी 20 मार्च, बुधवार के दिन मनाई जाएगी. पद्म पुराण के अनुसार आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है. आंवले के वृक्ष में श्री हरि एवं लक्ष्मी जी का वास होता है. इस दिन आंवले का उबटन,आंवले के जल से स्नान,आंवला पूजन,आंवले का भोजन और आंवले का दान करने का विधान है.

आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त (Amlaki Ekadashi Shubh Muhurt)

आमलकी एकादशी की शुरुआत 20 मार्च को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगा वहीं इसका समापन 21 मार्च, 2024 को 02 बजकर 22 मिनट पर होगा. आमलकी एकादशी के पारण का समय 21 मार्च को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक के बीच का है.

आमलकी एकादशी व्रत की पूजा विधि (Amlaki Ekadashi Puja Vidhi)

आमलकी एकादशी में आंवले का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन पूजन से लेकर भोजन तक हर कार्य में आंवले का प्रयोग होता है. इस दिन सुबह उठकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए. इसके बाद व्रत का संकल्प करना चाहिए.

व्रत का संकल्प लेने के बाद स्नान से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. इसके बाद घी का दीपक जलकार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. पूजा के बाद आंवले के वृक्ष के नीचे नवरत्न युक्त कलश स्थापित करें. आंवले के वृक्ष की धूप,दीप,चंदन,रोली,पुष्प और अक्षत से पूजा करनी चाहिए.  अगर आंवले का वृक्ष नहीं हो तो आप इस दिन आंवले का फल भी भगवान विष्णु को प्रसाद के रूप में अर्पित कर सकते हैं.

अगले दिन यानि द्वादशी के दिन स्नान कर भगवान विष्णु के पूजा करें. इसके बाद जरुतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को कलश, वस्त्र और आंवला का दान करें. इसके बाद भोजन ग्रहण कर अपना उपवास खोलना चाहिए.

आमलकी एकादशी व्रत का महत्त्व (Amlaki Ekadashi Significance)

पद्म पुराण के अनुसार आमलकी एकादशी का व्रत करने से सैंकड़ों तीर्थ दर्शन के समान पुण्य मिलता है. आमलकी एकादशी व्रत को समस्त यज्ञों के बराबर फल देने वाली एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. जो लोग आमलकी एकादशी का व्रत नहीं करते हैं उन्हें भी इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करना चाहिए. शास्त्रों में आमलकी एकादशी के दिन आंवले का सेवन करना बहुत लाभकारी माना गया है.

ये भी पढ़ें

महाशिवरात्रि से शुरु होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बन जाएंगे बिगड़े काम, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Numerology: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Gupt Navratri 2026: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget