एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2024 Shopping: अक्षय तृतीया पर जानें शॉपिंग मुहूर्त, इस दिन क्यों खरीदा जाता है सोना?

Akshaya Tritiya 2024 Shopping: अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन दान-दक्षिणा करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है. इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है.

Akshaya Tritiya 2024 Shopping: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है. अक्षय का अर्थ होता है, जो कभी खत्म ना हो.

माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सौभाग्य और शुभ फल का कभी क्षय नहीं होता है. इसे अखा तीज भी कहा जाता है.

इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा.  इस दिन होने वाले सभी कार्य शुभ फलदायी होते हैं.

मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए जाने वाले भी पुण्य कर्म और दान करता का दोगुना फल मिलता है जिनका प्रभाव कभी खत्म नहीं होता है. इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.

अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना (Akshaya Tritiya 2024 Gold Shopping)

अक्षय तृतीया के दिन सोने के गहने खरीदने की मान्यता है. इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से जीवन भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

सोना सदियों से एक मूल्यवान धातु रहा है और इसे एक अच्छा निवेश माना जाता है. अक्षय तृतीया को सोना खरीदकर लोग अपनी संपत्ति में निवेश करते हैं. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना एक परंपरा बन गई है. यह सोने के गहने,सिक्के या बर्तन भी हो सकते हैं.

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा एक विशेष स्थिति में होते हैं. माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से ग्रहों की शुभता प्राप्त होती है और जीवन में सफलता और समृद्धि आती है.

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है. इस दिन दान-पुण्य, स्नान,यज्ञ, जप से मिलने वाले शुभ फलों में कभी कमी नहीं होती है. इस दिन पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. 

इस पर्व को बहुत पवित्र और महान फल देने वाला बताया गया है. इस दिन गंगा स्नान करने का भी बहुत महत्व माना जाता है. इस दिन गंगा स्नान करने से सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है.

अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है. अक्षय तृतीया के दिन कोई भी नया या मांगलिक कार्य करना बहुत शुभ माना गया है. माना जाता है कि अक्षय तृतीया का दिन इतना शुभ होता है कि इस दिन शुरू किए काम में सफलता जरूर मिलती है. 

ये भी पढ़ें

इन 4 आदतों की वजह से हाथ से फिसल जाती है सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
मेष राशि Half Year Horoscope 2026: जुलाई से दिसंबर तक शनि की परीक्षा या गुरु का आशीर्वाद? जानें करियर, धन और परिवार का भविष्य
Half Year Horoscope: मेष राशि का छमाही राशिफल, जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपकी किस्मत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget