एक्सप्लोरर

Aaj Ka Tula Rashifal 29 August 2025: बिजनेस में लाभ होगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा, पढ़ें आज का तुला राशिफल

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 29 August 2025: तुला राशिफल वालों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 29 August 2025: तुला राशि वालों के लिए चन्द्रमा आपकी राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास में वृद्धि होगी. आज आपके विचार और निर्णय क्षमता मजबूत रहेंगे. खुद को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल करने का समय है.

स्वास्थ्य राशिफल
स्किन से संबंधित समस्या जैसे एलर्जी, खुजली या रैशेज़ परेशान कर सकती हैं. पानी का अधिक सेवन करें और स्किन केयर पर ध्यान दें.

व्यापार राशिफल
बिजनेस में धन लाभ के योग हैं. पहले किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. हालांकि, किसी भी स्थिति में मन को शांत रखना जरूरी है. धैर्य और संयम से ही आप सफलता पा सकेंगे.

नौकरी राशिफल
ऑफिस का माहौल आज हल्का-फुल्का रहेगा क्योंकि वर्कलोड सामान्य रहेगा. आपके किसी प्रोजेक्ट के सफल होने से सहकर्मी पार्टी की योजना बना सकते हैं. यह दिन आपके लिए संतुलन और सहजता लेकर आएगा.

पारिवारिक और लव राशिफल
घर और जीवनसाथी का पूरा भावनात्मक सहयोग मिलेगा. आप अपने रिश्तों में मधुरता महसूस करेंगे और अपनों को समय देंगे. पारिवारिक माहौल आपको मानसिक शांति देगा.

युवा व स्टूडेंट्स राशिफल
स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. युवा लोग जीवन को खुलकर जीने और हर गतिविधि में भाग लेने की इच्छा रखेंगे.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सफेद

उपाय:

  • भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.
  • किसी जरूरतमंद को दूध या दही का दान करें.

FAQs

Q1. क्या आज निवेश करना शुभ रहेगा?
आज नया निवेश टालना बेहतर होगा, लेकिन पुराने निवेश से लाभ के योग मजबूत हैं.

Q2. क्या रिश्तों में कोई तनाव रहेगा?
नहीं, बल्कि परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आज आपको और भी मजबूत बनाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget