एक्सप्लोरर

Horoscope Today:टेंशन में रहेंगे ये 5 राशि वाले लोग, पढ़िए सभी 12 राशियों आज का भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के द्वारा किया जाता है.आज शनिवार 25 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज शनिवार, 25 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज के दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज सिद्ध और साध्य योग भी रहने वाला है.

शनिवार को सुबह 09 बजकर 04 मिनट से 10 बजकर 44  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार सुबह 10:36 तक वृश्चिक उसके बाद धनु राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए दिन चिंतावाला रहेगा. वृश्चिक वालों के लिए भी दिन सामान्य ही रहेगा. आज शनिवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 25 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
आप एक खतरनाक स्थिति से गुजर रहे हैं. ऐसे में यह समय बहुत बचकर पार करें. इस समय स्वास्थ्य नहीं ठीक है और प्रेम की स्थिति नहीं ठीक है. साथ ही व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सही समय नहीं सिद्ध होगा. उपाय- सूर्यदेव को जल देते रहें और लाल वस्तु का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus): 
आपके लिए स्थिति कुछ परेशानी वाली रहने वाली है. चोट-चपाट लगने की संभावना रहेगी या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. प्रेम और जीवनसाथी के लिए भी अच्छा समय नहीं है. व्यवसायिक स्थिति भी थोड़ी नुकसान वाली हो सकती है. व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है. उपाय- भगवान गणेश की वंदना करने से लाभ होगा.

मिथुन राशि (Gemini):
स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा. बचाव पक्ष कमजोर हो गया है और खराब पक्ष सक्रिय हो गया है, जोकि आपको नुकसान पहुंचा सकता है. इस समय को बचकर पार करें. प्रेम की स्थिति भी ठीक नहीं है. लेकिन व्यवसायिक करीब-करीब ठीक चलेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.

कर्क राशि (Cancer):
स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों प्रभावित हैं. बहुत बचकर पार करें. पूरे उपाय के साथ चलें. उपाय-भगवान शिव की अराधना करें. लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें.

सिंह राशि (Leo):
घर में कुछ नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है. जिससे स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है. सीने में भी विकार होने की संभावना है. संतान और प्रेम का पक्ष बहुत अच्छा नहीं है. स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा लेकिन सीने मंथ विकार की वजह से परेशानी में आ सकते हैं. व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा. उपाय-पीली वस्तु पास रखें.

कन्या राशि (Virgo):
स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आपको नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है. प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलेंगे. उपाय- लाल वस्तु का दान करें.

तुला राशि (Libra):
आर्थिक नुकसान की आशंका है. इसलिए पैसों का खर्च बहुत सोच-समझकर ही करें. इस समय स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है. प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक है. उपाय- शनिदेव की अराधना से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. लेकिन प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है. व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा. उपाय- काली वस्तु का दान करें.

धनु राशि (Sagittarius):
चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, जिससे मन परेशान रहेगा. इस समय आंखों में या सिर में परेशानी हो सकती है. इस समय स्वास्थ्य के साथ प्रेम भी मध्यम है. व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं है. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

मकर राशि (Capricorn):
आर्थिक मामले सुलझेंगे और धन लाभ के योग बनेंगे. प्रेम और व्यापार उतना नहीं रहेगा जितना आप समझ रहे हैं. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.

कुंभ दैनिक राशिफल:
शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा लेकिन परिणाम उतना नहीं होगा जितना आप सोच रहे हैं. सेहत सामान्य बना रहेगा. सीने में विकार की आशंका है. व्यापार रुक-रुक कर चलेगा. प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उपाय- गणेश जी की अराधना करते रहें.

मीन राशि:
भाग्य का साथ तो मिलेगा लेकिन फिर भी संघर्ष करना पड़ेगा. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम खटपट वाला रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक है। उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: मौज-मस्ती में बीतेगा इन 4 राशियों का दिन, यहां पढ़िए अपना आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर कर्क राशि में चंद्रमा, जानें आज 12 राशियों का भाग्य!
Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2026: सावन शिवरात्रि पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क राशि में चंद्रमा देंगे बड़ा लाभ
Aaj Ka Meen Rashifal 11 August 2026: कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 August 2026: बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
Aaj Ka Makar Rashifal 11 August 2026: बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ
बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget