एक्सप्लोरर

Horoscope Today: वैशाख पूर्णिमा पर आज कैसा रहेगा आपका दिन, ज्योतिषी से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर होता है.आज 23 मई को वैशाख पूर्णिमा का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज गुरुवार, 23 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इसलिए आज वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज परिघ और शिव योग भी रहने वाला है.

गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से 03 बजकर 42  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज वैशाख पूर्णिमा पर मिथुन राशि वाले आर्थिक मामलों को लेकर कोई जोखिम न उठाएं. वृश्चिक राशि के लिए दिन थोड़ा प्रतिकूल लग रहा है. वहीं कुंभ वालों का दिन बढ़िया रहने वाला है. आज गुरुवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 23 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है. इस समय स्वास्थ्य के प्रति उदासीन होना भारी पड़ सकता है.शासन सत्ता से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.

वृषभ राशि (Taurus): 
जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा, जिससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा. साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए संबंध भी बनेंगे. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि (Gemini):
आपको धन, यश, कीर्ति, में वृद्धि होगी, लेकिन शाही खर्चों से बचने की जरूर है. ऐसे में इस समय आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं. व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी. इसलिए संयम से काम लें. उपाय- मछलियों को आटा डालें.

कर्क राशि (Cancer):
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न और सफल होगा. रिश्तों में निकटता आएगी. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

सिंह राशि (Leo):
शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है. आप अपने पारिवारिक दायित्व को पूरा करने में कामयाब होंगे. आर्थिक पक्ष में मजबूती आएही. उपहार या सम्मान में भी वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध मधुर होंगे. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.

कन्या राशि (Virgo):
काम में मुश्किलें तो आएंगी लेकिन दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. आपको शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.

तुला राशि (Libra):
आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप सें सुधार आएगा. भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति का प्रयास सफल होगा. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. इस समय खानपान का ध्यान रखें. सात ही कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो. संयम से कम लें. दांपत्य जीवन सुखद व उत्साहवर्धक होगा. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

धनु राशि (Sagittarius):
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. व्यावसायिक या किसी अन्य मामले में अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय-भगवान शिव के दर्शन करें.

मकर राशि (Capricorn):
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक प्रयास भी फलीभूत होंगे. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.

कुंभ दैनिक राशिफल:
शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा. रिश्तों में निकटता आएगी. शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा. उपाय- कन्या को भोजन कराएं.

मीन राशि:
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. लेकिन आज संतान या शिक्षा को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे. व्यर्थ की उलझनें रहेंगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: मेष वालों का मन रहेगा चिंतित, ज्योतिषी से जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 18 August 2026: 2रे चंद्रमा व शुक्ल योग से कन्या राशि वालों का बढ़ेगा धन संचय, नौकरी में मिलेगी अच्छी खबर
Kanya Rashifal 18 August 2026: 2रे चंद्रमा व शुक्ल योग से कन्या राशि वालों का बढ़ेगा धन संचय, नौकरी में मिलेगी अच्छी खबर
Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Mithun Rashifal 18 August 2026: 5वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मिथुन राशि वालों को मिलेगा संतान सुख, बिजनेस में पूरी होगी बड़ी इच्छा
Mithun Rashifal 18 August 2026: 5वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मिथुन राशि वालों को मिलेगा संतान सुख, बिजनेस में पूरी होगी बड़ी इच्छा
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? जानें सही समय
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चांद, क्या भारत में लगेगा सूतक काल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget