एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मेष वालों का मन रहेगा चिंतित, ज्योतिषी से जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today: ज्योतिष राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर करते हैं.आज बुधवार, 22 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज बुधवार, 22 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज के दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज करण योग और विष्टि योग रहने वाला है.

बुधवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 02 बजकर 02  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है. तुला राशि वालों का दिन बढ़िया है. वहीं धनु राशि वाले कलह-क्लेश से बचें. आज बुधवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 22 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा. बढ़ते खर्च को लेकर भी परेशान रहेंगे या फिर कोई अज्ञात भय सता सकता है. ऐसे में आप ज्यादा सोचने के शिकार होंगे. स्वास्थ्य ठीक-ठाक है लेकिन मन परेशान रहेगा. प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.

वृषभ राशि (Taurus): 
आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे और धन संंबंधी परेशानी अब दूर होगी. संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा. प्रेम की स्थिति अच्छी दिख रही है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.

मिथुन राशि (Gemini):
रोजी-रोजगार में तरक्की के योग बनेंगे. कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस पर आपकी विजय होगी. पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. स्वयं का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक है, प्रेम की स्थिति मध्यम और व्यापारिक स्थिति आपकी सुधरती दिख रही है. उपाय- हरी वस्तु का दान करें.

कर्क राशि (Cancer):
भाग्यवश आज कुछ काम बनेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक बने रहेंगे. यात्रा में भी लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. उपाय- भगवान गणेश की अराधना करें.

सिंह राशि (Leo):
परिस्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही हैं. चोट लग सकती है या फिर किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. ऐसे में आपको थोड़ा बचकर रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें. भगवान विष्णु की अराधना करें.

कन्या राशि (Virgo):
आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. अविवाहितों की शादी तय हो सकती है. अगर आप विवाहित हैं तो चली आ रही परेशानी दूर होंगी और आपस में सामन्जस्य बैठेगा. प्रेम, व्यापार, संतान और स्वास्थ्य सब कुछ अद्भुत दिख रहा है. उपाय- भगवान शिव की अराधना करें.

तुला राशि (Libra):
आपके विरोधी परास्त होंगे या फिर स्वयं ही नतमस्तक होंगे. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
विद्यार्थियों, लिखने-पढ़ने की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है. इस समय स्वास्थ्य अच्छा है. लेकिनप्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत दिख रहे हैं. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.

धनु राशि (Sagittarius):
स्थिति अच्छी है. बस किसी बात को लेकर बहुत परेशान न हों और कलह से बचें. घरेलू सुख-शांति मध्यम दिख रही है. प्रेम की स्थिति अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं. उपाय-  मां काली की अराधना करें.

मकर राशि (Capricorn):
आपके द्वारा किया गया पराक्रम रंग लाएगा. रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. लेकिन इस समय स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.

कुंभ दैनिक राशिफल:
आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन अभी धन संग्रह करें और निवेश पर रोक लगाएं. स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें.

मीन राशि:
अद्भुत समय है. सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है. समाज में आपका कद बढ़ रहा है. संतान से समीपता, प्रेम में भी समीपता होगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छा कर रहे हैं. उपाय- भगवान भोलेनाथ की अराधना करें. उनका अभिषेक करें.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: मिथुन वालों को मिल सकती है कोई गुड न्यूज, ज्योतिषी से जानिए अपनी राशि का भविष्यफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget