एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मेष, तुला, धनु, मकर राशि वाले न करें ये काम, आप भी जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 22August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज गुरुवार 22 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 22 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज गुरुवार, 22 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपदा माह (Bhado 2024) तृतीया तिथि रहेगी. आज उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र रहेगा. साथ ही धृति और शूल योग भी रहेगा.

आज राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 02  बजकर 04  मिनट से 03 बजकर 39  मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज वृषभ वाले ऊर्जावान महसूस करेंगे. मकर वाले सेहत का ध्यान रखें. वहीं मीन वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 22 August 2024)-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा. आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जा सकता है. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाएं लटक सकती है, जिससे थोड़ा तनाव उत्पन्न होगा. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करेंगे. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और अच्छी नौकरी मिल सकती है. आपको शरीर से आलस्य को दूर भगाकर काम में बदलाव करना होगा. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी और कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान-सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. व्यापारिक मामलों में भी सलाह मशवरा जरूर करें. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता हैं. स्वास्थ्य में गिरावट होने से स्वभाव चिड़चिड़ापन आएगा,जिस कारण परिवार के सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे. कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आपके लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिसका आप लाभ उठाएंगे। यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से काफी रुके हुए काम बनेंगे.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी. सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today) 
कार्यक्षेत्र में आपको अपना रूठा व्यवहार बदलना होगा. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है. आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई  गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: आज का राशिफल, मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे ये 4 राशि वाले लोग

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: क्या कांवड़ के बाद तुरंत सामान्य जीवन जी सकते हैं?
क्या कांवड़ के बाद तुरंत सामान्य जीवन जी सकते हैं?
क्या झारखंड युवा आंदोलन ले सकता है नया मोड़? JPSC JSSC आंदोलन पर ज्योतिषीय भविष्यवाणी
JPSC Protest: क्या झारखंड आंदोलन लेगा बड़ा रूप?
Kal Ka Rashifal 6 August 2026: गुरुवार को वृषभ और कन्या राशि वालों के पैसों पर मंडराया संकट, व्यापार में हो सकती है बड़ी धोखाधड़ी!
कल का राशिफल 6 अगस्त, गुरुवार को सूर्य-केतु का खतरनाक साया! शेयर बाजार में आ सकता है बड़ा भूचाल, 3 राशियों को हो सकता है आर्थिक नुकसान
Kanwar Yatra 2026: सावन में वायरल हुईं कांवड यात्रा की 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
कांवड यात्रा के बीच वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget