एक्सप्लोरर

Horoscope Today: वृश्चिक वाले आज मतभेद में न पड़े, जानिए मेष से मीन सभी राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. गुरुवार 02 मई 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: 02 मई 2024 को गुरुवार का दिन रहेगा और वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. आज गुरुवार को शुक्ल और ब्रह्म योग रहेगा. चंद्रमा का संचार दोपहर 02:32 तक मकर उसके बाद कुंभ राशि पर रहेगा. गुरुवार 02 मई को दोपहर 02:00 से 03:37 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज वृषभ राशि वाले का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. तुला और कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा. वहीं मीन राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा.

आज गुरुवार 02 मई का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal, 2 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
जो आप अपनी बुद्धि कौशल से करेंगे वह जरूर संपन्न और सफल होगा. आज जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे. साथ ही रिश्तों में भी मजबूती आएगी. रचनात्मक कार्यों में भी सफलता के योग हैं. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.
 
 
वृषभ राशि (Taurus):
आज पारिवारिक कामों को लेकर दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा और भागदौड़ अधिक रहेगी. गजकेसरी योग बनने से धर्म गुरु या उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

 
मिथुन राशि (Gemini):
पारिवारिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और मान-सम्मान मिलेगा. आज आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. लेकिन दिन भरा भागदौड़ भरा रह सकता है. आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूर रहेगी. रचनात्मक प्रयास भी फलीभूत होंगे. उपाय- मछलियों को आटा डालें.
 

कर्क राशि:
कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी लेकिन व्यय भी होगा. आपको शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. मैत्री संबंध मधुर होंगे और नए संबंध भी बनेंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

 

सिंह राशि:
आपको भावुकता में नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आपको व्यर्थ का तनाव और उलझनें मिल सकती हैं, इसलिए आपके दूर रहने का प्रयास करना चाहिए. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और पारिवरिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.

 

कन्या राशि (Virgo):
संबंधित अधिकारी या फिर घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यावसायिक योजनाएं और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.

 

तुला राशि (Libra):
दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा. आपके व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, जिससे आर्थिक लाभ भी होगा. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी. आज दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio):
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें और जीवनसाथी के साथ मतभेद में न पड़े. महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा. किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

 

धनु राशि (Sagittarius): 
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. आज पारिवारिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

 

मकर राशि (Capricorn):
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. आज बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.

 

कुम्भ राशि (Aquarius):
जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे और दांपत्य जीवन सुखमय होगा. पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता आएगी और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा. किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. उपाय- कन्या को भोजन कराएं.

 

मीन राशि (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए दिन बढ़िया है. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करने की आवश्यकता है. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त, फ्लाइट से कैसा दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त को फ्लाइट में हैं? 30,000 फीट ऊपर अचानक छाएगा अंधेरा, खिड़की से दिख सकता है पूर्ण सूर्य ग्रहण
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों को धन-करियर में रहना होगा बेहद सावधान
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: सावन अमावस्या पर साल का बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव!
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget