एक्सप्लोरर

Horoscope Today: धनु राशि के सेहत में रहेगा उतार-चढ़ाव, पढ़िए मेष से मीन सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. बुधवार 01 मई 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: 01 मई 2024 को बुधवार का दिन रहेगा और वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. इस दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. आज बुधवार को शुभ योग और  शुक्ल योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मकर राशि पर रहेगा. बुधवार 01 मई को दोपहर 12:23 से 02:00 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मेष राशि वाले वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखें. कन्या आय के विभिन्न स्त्रोत मिलेंगे. कुंभ राशि के सेहत में रहेगा उतार-चढ़ाव. वहीं मीन राशि के लिए दिन बढ़िया रहेगा.

आज बुधवार 01 मई का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal, 1 May 2024)-

मेष राशि (Aries): 
आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बढे़ंगे. घर कोई मेहमान आज सकता है, जिससे आपको अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी. जीवन स्तर में पहले से सुधार आएगा और आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा.
 
 
वृषभ राशि (Taurus): 
आप कुछ संवेदनशील मामलों में सावधानी बरतें. शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करने वाले लोगों को ज्यादा ध्यान लगाने से बचना होगा, बैकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे. आज नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.
 
 
मिथुन राशि (Gemini): 
किसी मामले में बड़ों की सलाह पर चलने से बचना होगा और कामकाज की तलाश कर रहे लोग अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं. आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी.आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है.
 
 
कर्क राशि (Cancer):
आर्थिक अवसर में लेकर आप थोड़ा सोच विचार कर सकते हैं, जिसके कारण कुछ बड़े अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, जोकि नाकामयाब रहेगी. लेकिन आप अपना रूटीन को बनाए रखें और यदि बिजनेस के कुछ कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर रहेंगे, तो उनके पूरे होने में समस्या आ सकती है.
 
 
सिंह राशि (Leo): 
सिंह राशि के लिए दिन उन्नति वाला रहेगा. यदि आप बिजनेस में किसी प्रस्ताव को खुद लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से मिलेंगे, तो वह आपकी बात अवश्य समझेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपनी गलतियों को दोहराने से बचना होगा. अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और मन की कोई इच्छा पूरी होने पर आप प्रसन्न रहेंगे.
 
 
कन्या राशि (Virgo): 
मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं.  एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं. यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी.
 
 
तुला राशि (Libra):
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा और परिवार में किसी सदस्य के व्यवसाय पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. जो लोग विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है.
सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी जीवनशैली आकर्षक बनेगी और आपको अपने किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश हो सकती है, लेकिन आपको घबराना नहीं है. 
 
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा. अपने मित्रों व सबंधियों से अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं. साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यवसाय में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है. व्यापार कर रहे लोग आज अपने व्यापार में बढ़ोतरी लाने में कामयाब रहेंगे.
 
 
धनु राशि (Sagittarius): 
करियर को लेकर कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है.  कुछ अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो सकती है. प्रेमी जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की कुछ कमजोरियों को बताकर उन्हें दूर करना होगा, नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकती हैं. स्वास्थ्य में यदि कुछ उतार-चढ़ाव आए तो आप उसे नजरअंदाज ना करें. आझ यात्रा पर जाते समय थोड़ी सावधानी बरतें.
 
 
मकर राशि (Capricorn): 
आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने के लिए रहेगा. आपके कुछ व्यापार में नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं. मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. आप किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए सतर्क रहें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है. संतान के मन में चल रही समस्याओं को लेकर उनके बातचीत करें. आपको अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाए रखनी होगी,तभी वह पूरे हो सकते हैं.
 
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
घर या बाहर कहीं भी कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और पारिवारिक रिश्तों में सामान्य बनाए रखें. यदि  कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है. आप अपनी परंपराओं को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और धार्मिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. संतान आज किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जा सकते हैं.
 
 
मीन राशि (Pisces): 
व्यवसाय के मामले में यदि आप किसी से कोई मदद मांगेगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी और आपको अपने भाई बंधुओं का सहयोग भी मिलता दिख रहा है. सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको जाना जाएगा और आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो लंबे समय से रुके हुए थे, वह भी  गति पकड़ेंगे. आप बड़ों की बातों में आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget