एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 1st April:तुला वाले सेहत को लेकर रहे सतर्क और धनु के लिए भी बेहतर नहीं है दिन, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 1st April: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. सोमवार 01 अप्रैल का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा (Horoscope Today).

Aaj Ka Rashifal 1st April: 01 अप्रैल 2024 को सोमवार का दिन रहेगा और चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. इस दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. आज सोमवार को वरीयान और परिघ योग रहेगा. चंद्रमा का संचार धनु राशि पर रहेगा. सोमवार 01 अप्रैल को सुबह 07:44 से 09:17 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, मिथुन राशि वालों का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. तुला राशि वाले सेहत को लेकर सतर्क रहें. वहीं कुंभ राशि वालों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है. आज सोमवार 01 अप्रैल का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. पत्नी से वाद विवाद हो सकता है.
 
वृषभ राशि (Taurus): आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं. व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें. व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं. परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. भाई और भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है.
 
मिथुन राशि (Gemini): आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
 
कर्क राशि (Cancer): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे. आप व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी.
 
सिंह राशि (Leo): आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा. नौकरी के लिए यदि प्रयासरत है, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी. व्यापार में भी कोई नया आपको ऑफर मिल सकता है. किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा. परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
 
कन्या राशि (Virgo): आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा. किसी अपने से मिलना होगा. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. व्यापार में रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है. कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
 
तुला राशि (Libra): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेग. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):  आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें. खानपान पर संयम रखें. व्यापार में आज आपको घाटा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा. परिवार में वाद विवाद की स्थिति से बचें. पत्नी से संबंध मधुर रखें.
 
धनु राशि (Sagittarius): आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी. कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा. आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे. वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें.
 
मकर राशि (Capricorn): आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा. व्यापार में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा. आपको कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में आज मिल सकता है. नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है. परिवार में माहौल शानदार रहेगा. आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):  आज का दिन आपके लिए शुभ होगा. परिवार में पुत्र की जॉब लग सकती है. कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा. स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा. साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग आज आपको मिल सकता है. कोई नया वाहन भवन खरीद सकते हैं.
 
मीन राशि (Pisces):आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं. पत्नी से मतभेद दूर होंगे. साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है. परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. व्यापार में कोई नई कार्य योजना आज बन सकती है. न्यायालय पक्ष में विजय होगी. घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. कोई नया वाहन खरीद सकते हैं.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget