एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 31st March: कर्क वालों की दूर होगी समस्या और मकर को मिलेगा संपत्ति का लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 31st March: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. रविवार 31 मार्च का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा (Horoscope Today).

Aaj Ka Rashifal 31st March: 31 मार्च 2024 को रविवार का दिन रहेगा और चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. इस दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेगा. आज रविवार को व्यातीपात योग और वरीयान योग रहेगा. चंद्रमा का संचार रात 10:56 तक वृश्चिक उसके बाद धनु राशि पर रहेगा. रविवार 31 मार्च को शाम 05:06 से 06:38 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज के दिन वृषभ राशि वाले आज तारीफ के पात्र बनेंगे. कन्या राशि वालों को नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी. वहीं मीन राशि वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. आज रविवार 31 मार्च का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): आज आपका दिन आपके अपनों के लिए खुशिया लाने वाला है. आपको अपनी समस्त परेशानियों का आज हल मिल जायेगा. आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बना सकते हैं. बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जॉब का ऑफर आयेगा. किसानों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है, फसल की पैदावार अच्छी होगी. राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में बोलबाला होगा.
 
वृषभ राशि (Taurus): आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी जिनसे आपको कुछ नयी बातें सीखने को मिलेगी. इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी. आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा. आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. आज आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे. बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा, अपने बिजनेस को आगे बढाने की सोचेंगे. इस राशि के बच्चों की पढ़ाई में रूचि रहेगी.आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा.
 
मिथुन राशि (Gemini): आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. आपको अपने अधिकारों की प्राप्ति होगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी. घर परिवार के साथ आज ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे. अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आज मनमाफिक लाभ होगा. छात्र आज किसी प्रोजेक्ट को पूरी रूचि से पूरा करेंगे. आपके रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे.
 
कर्क राशि (Cancer): आज आपका दिन आपके अपनों के लिए खुशियां लाने वाला है. आपको अपनी समस्त परेशानियों का आज सलूशन आज मिल जायेगा.  जीवनसाथी को स्पेशल फील कराने के लिए आज आप कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं. लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. किसानों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है. वहीं राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में बोलबाला रहेगा.
 
सिंह राशि (Leo): आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लाने वाला है. आपको अचानक किसी काम से मुनाफा हो सकता है. इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी. खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी. माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग मिलेगा. आज आपके घर पर कोई रिलेटिव आ सकता है. सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा. धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी.
 
कन्या राशि (Virgo): आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है. इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी. आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे. बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी. आपके आसपास पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएगा. सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। फैशन डिज़ाइनिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. मंदिर की साफ- सफाई में अपना सहयोग कर सकते हैं.
 
तुला राशि (Libra): आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लाने वाला है. आपको अचानक किसी काम से मुनाफा हो सकता है. इस राशि लोग जो बिजनेस करते हैं, उन्हें आज मुनाफा होगी. खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी. घर पर किसी का आना होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों भरा रहेगा. सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा. धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):  आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया है. संतान पक्ष आपकी इज्जत करेगा और आपकी बात मानेगा. लेखकों, कवियों, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मनोरंजन की दुनिया के लोगों के लिए अच्छा समय है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. व्यापार अच्छा, प्रेम की भी अच्छी स्थिति है.
 
धनु राशि (Sagittarius): आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे. आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी. दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे. आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए. आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट ऐड कर सकते हैं, स्वास्थ्य फिट रहेगा. आपके कुछ खास काम में आज रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा. इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन योगा की ट्रेनिंग सीख सकती हैं.
 
मकर राशि (Capricorn): आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है. संतान के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. पैतृक सम्पति आज आपको मिल सकती है. पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा. आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा और ज्ञान में बढ़ोतरी होगी. आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं, जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):  आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. आपका विरोध करने वाले लोग भी आपके काम की सराहना देंगे. मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे. आज सगे सम्बन्धियों से आपको आर्थिक मदद मिलती रहेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी. इस राशि के लोग जो लोग होम डेकोरेशन का काम कर रहे हैं, उनको मेहनत के उपरांत ही सफलता के योग हैं. टेंशन फ्री रहने के लिए आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं. 
 
मीन राशि (Pisces): आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है. विरोधी आपके धैर्य को देखकर हार मानेंगे.जो लोग फ्रेशर हैं, उनकी अच्छी जॉब लगेगी. आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी।फ्रीलान्स कंटेंट राइटिंग कर रहे लोगों की काम में तरक्की होगी. स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा. किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा. माताएं अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए कुछ कठोर कदम उठाएंगी. विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget