एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 8th March: वृष, कन्या, तुला, मकर राशि वाले किसी बात को लेकर रहेंगे परेशान, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 8th March: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. शुक्रवार, 8 मार्च 2024 का कई राशियों के लिए उत्साह और उमंग से भरा रहेगा. जानें आज का अपना राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 8th March: 8 मार्च 2024 को शुक्रवार का दिन रहेगा और फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 09:58 तक रहेगा, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. इस दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा.

आज शुक्रवार को शिव योग और सिद्ध योग रहेगा. चंद्रमा का संचार रात 09:20 तक मकर उसके बाद कुंभ राशि पर रहेगा. शुक्रवार 08 मार्च को सुबह 11:09 से 12:37 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज वृषभ राशि वाले किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे. कन्या राशि वालों के काम को सराहा जाएगा. धनु राशि वालों का दिन मिला-जुला है, वहीं मीन राशि वालों का आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. आज शुक्रवार 08 मार्च का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है. आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे. घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं. कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है. खूब पानी पीए लाभ होगा. आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं. किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करा सकता हैं.
 
वृष राशि (Taurus): आपका दिन उत्तम रहेगा. आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है. दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा. कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा. मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं. आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं.
 
मिथुन राशि (Gemini): आपका दिन मिला-जुला रहेगा. एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए. आपका सेहत ठीक-ठाक रहेगा. आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे. जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं.
 
कर्क राशि (Cancer): आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें. साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है. आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं. जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा.
 
सिंह राशि (Leo): आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं. आपका काम सफल होगा. आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा. मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे.
 
कन्या राशि (Virgo): आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा. पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे. इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा.
 
तुला राशि (Libra): आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है. आज माता-पिता की नाराजगी आपसे ख़त्म होगी. राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा. महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा. बिजनेस मै आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं. आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी. आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं. सिर दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी. कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): आपका दिन बेहतर रहेगा. आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे. आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए. आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं. आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा.
 
धनु राशि (Sagittarius): आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है. किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है. ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं ,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है. जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी. इस राशि की जो हाउस वाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं.
 
मकर राशि (Capricorn): आपका दिन फेवरेबल रहेगा. अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे. उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है. व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. आपका उत्साह भी बढ़ेगा. भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है. पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे. धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.
 
कुम्भ राशि (Aquarius): आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा. सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है. आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है. आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे. परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी. संतान की ओर सेसुख मिल सकता है. कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है. दोस्तों के साथ समय बीत सकता है.
 
मीन राशि (Pisces): आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा. नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं. फोन का इस्तेमाल कम से कम करें. पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए. किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं. अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा. माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget