एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 7th March: मेष, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि वालें न करें ये काम, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7th March: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. गुरुवार, 7 मार्च 2024 का दिन विशेषकर तुला और मीन राशि वालों के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा. जानें आज का अपना राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 7th March: 7 मार्च 2024 को गुरुवार का दिन रहेगा और फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी. इस दिन उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहेगा. आज गुरुवार को वरीयान योग और शिव योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मकर राशि पर रहेगा. गुरुवार 07 मार्च को दोपहर 12:05 से 03:33 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मिथुन राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कन्या राशि वाले सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें. धनु राशि वालों के खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मीन राशि वालों को आज उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा. आज गुरुवार 07 मार्च का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): आज आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है. व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं. आपका जीवन सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है. अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में रूकावट डाल सकती है. आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं.
 
वृष राशि (Taurus): आज किस्मत आपके साथ रहेगी और कारोबार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा. आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे. सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें, आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
 
मिथुन राशि (Gemini): आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपकी सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों. घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है. आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है. साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएं.
 
कर्क राशि (Cancer): आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. हालांकि इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं. आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे. पैसों को लेकर सावधानी रखें. चोट लगने की भी आशंका है.
 
सिंह राशि (Leo): आज आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे. बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा.
 
कन्या राशि (Virgo): आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है. मां की बीमारी परेशान कर सकती है. उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें. दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यक़ीन न करें.
 
तुला राशि (Libra): आज आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी. यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ आस लगा रखी है तो आज वह पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, बिना सोचे समझे कोई वादा न करें. बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने के कारण आप सभी प्रकार से तनाव मुक्त रहेंगे.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. अगर जीवनसाथी से सलाह से काम करेंगे, तो फायदा मिलेगा. वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है. कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं, आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होगी.
 
धनु राशि (Sagittarius): आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा. दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे. विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे. नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है.
 
मकर राशि (Capricorn): आज सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम और सचेत रहना होगा. नौकरी के लिए भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है. आकस्मिक धन खर्च होगा और किसी सहयोगी से वाद-विवाद और मनमुटाव हो सकता है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम से पहचान मिलने के संकेत हैं.
 
कुम्भ राशि (Aquarius): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे. बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी कन्या को कपड़े दान करके उनका आशीर्वाद लें, आपको शुभ अवसर प्राप्त होंगे. सफलता प्राप्त करने के लिए व्यर्थ के झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाएं.
 
मीन राशि (Pisces): क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव होगा. आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें, जो आज आपके सामने आयी हैं. कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget