एक्सप्लोरर

Horoscope Today: मेष, कर्क, तुला, मीन राशि वालों का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 9 November 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 9 नवंबर 2023 का दिन है खास, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 9 November 2023: ज्योतिष के अनुसार 9 नवंबर 2023, गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज सिंह राशि वाले करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, लेकिन बिजनेस में किसी को साझेदार ना बनाएं.. सभी राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. मित्रों व  सहकर्मियों का  आपको पूरा सहयोग मिलेगा.  आप संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं  से आपको निजात मिलेगी. आप  कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको पिताजी से खड़ी कोट सुनने को मिले. करियर को लेकर  आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबन्धित  मामलो में सावधानी बरतने के लिए रहेगा.  आपको कोई ऐसा काम ना करें, जिससे परिवार के सदस्यों को कष्ट हो. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए  दिन अच्छा रहने वाला है.  आप अपने  किसी परिजन के बहकावे में आकर  किसी से कोई वाद विवाद में ना पड़े. परिवार में किसी सदस्य से आपकी बहशबाजी हो सकती है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है.  आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. यदि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह  आपको प्राप्त हो सकती हैं. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. संतान पक्ष और से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझने वाला रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में  आप अपने अनुभवों का पूरा फायदा उठाएंगे. मित्रों के साथ  आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर  कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर  आ सकता है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों की मदद ले. आपको  भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को  अभी कुछ समय और परेशान होना होगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ योजनाओ को बनाकर चलने के लिए रहेगा.  आप अति उत्साहित होकर कुछ कामों को करेंगे, जिसमें आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से किसी स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है.  आपके बढते खर्च आपके लिए चिंता लेकर आ सकते हैं. कार्य क्षेत्र में  आपको बहुत ही धैर्य व संयम से काम लेना होगा. संतान से  आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. आप अपने कुछ पुराने खर्च भी  आसानी से उतार पाएंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए  दिन खुशनुमा रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है. आपको अपने अधिकारियों से  किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करनी होगी. अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है.  आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. कार्यक्षेत्र में  आपकी अपने किसी सहयोगी से कहा सुनी हो सकती है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशास्त्र होंगे. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से  आप बहुत ही तोलमोल कर बोले. जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को  आपको समझने की कोशिश करनी होगी, तभी आपका आपका रिश्ता बेहतर हो सकेगा.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है.  कार्यक्षेत्र में आपको कुछ जिम्मेदारी भरा काम सोपा जा सकता है. आप अपनी मेहनत व लगन से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. यदि अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो उसे समय रहते पुरा करेंगे. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से  आपको छुटकारा मिलेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में फोकस बनाए रखें, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन संयम से काम लेने के लिए रहेगा, नहीं तो आपका कोई बनता हुआ काम अटक सकता है. आप बडे सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी. यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज वह आपसे वापस मांग सकते है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामलों में सावधानी बनाये रखने के लिए रहेगा.  आप किसी को धन उधार देने से बचे. आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी  आपको जीत मिलेगी. आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरे, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी. आप  किसी के दबाव में आकर कोई निवेश न करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा.

Dhanteras 2023: धनतेरस पर मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए क्या खरीदाना है शुभ, राशि के अनुसार जानें क्या है आपके लिए लकी

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Ank Rashifal 15 June 2026: सोमवार को बन रहा है मूलांक 6 और भाग्यांक 8 का संयोग, इन 3 बर्थ डेट वालों की चमकेगी किस्मत!
अंक राशिफल 15 जून 2026: मूलांक 1 से 9 तक का दैनिक अंक राशिफल, जानें अपनी जन्मतिथि से सोमवार का भाग्यफल
Libra Horoscope: कम उम्र में अमीर बनने की चाहत? जानें तुला राशि और तुला लग्न वालों का सबसे बड़ा रहस्य
क्या आपका लग्न भी तुला है? जानें आपकी बॉडी लैंग्वेज और व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है ज्योतिष
Tarot Rashifal 15 June 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के चमकेंगे सितारे, कर्क व सिंह राशि के जातक रहें बेहद सावधान! पढ़ें टैरो राशिफल
टैरो राशिफल 15 जून 2026 मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के चमकेंगे सितारे; कर्क व सिंह राशि के जातक रहें बेहद सावधान!
Kal Ka Rashifal 15 June 2026: गाड़ी चलाते समय मेष और वृश्चिक राशि वाले बरतें विशेष सावधानी, जानें सोमवार का राहुकाल समय और कल का राशिफल
कल का राशिफल 15 जून 2026 सोमवार को सोमवती अमावस्या का महासंयोग! चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों के बिजनेस में होगी धनवर्षा, खुलेंगे तरक्की के रास्ते!

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
BAN vs AUS: अंतिम ओवर में एक विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, तीसरे वनडे में रोमांचक जंग: 2-1 से सीरीज बांग्लादेश के नाम
अंतिम ओवर में एक विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, तीसरे वनडे में रोमांचक जंग: 2-1 से सीरीज बांग्लादेश के नाम
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
Embed widget