US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
आज यानी 14 जून और रविवार का दिन पूरी दुनिया के इतिहास के लिए सबसे बड़ा दिन साबित हो सकता है। पिछले कई महीनों से मिडिल ईस्ट में जो युद्ध की आग सुलग रही थी, जो तनाव बना हुआ था, वो आज यानी रविवार को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो सकता है दावा किसी छोटे-मोटे नेता ने नहीं, बल्कि खुद दुअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। ट्रंप का कहना है कि आज ही के दिन अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता साइन होने जा रहा है। और जैसे ही इस समझौते पर मुहर लगेगी, वैसे ही दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री लाइफलाइन यानी 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन इस महाडील में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है। जहाँ एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं कि डील आज ही फाइनल होगी, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने इस पर थोड़ा सा ब्रेक लगा दिया है। ईरान का कहना है कि भाई, बातचीत तो चल रही है, समझौता भी हो सकता है, लेकिन रविवार को ही दस्तखत होंगे, यह अभी तय नहीं है। नमस्कार में खुशी,,, और अब सवाल ये है कि क्या आज वाकई ये जंग खत्म होगी या आखिरी वक्त पर खेल पलट जाएगा


























