एक्सप्लोरर

Horoscope Today: वृष, कर्क, धनु, मीन राशि वालों को बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 30 October 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 30 अक्टूबर 2023, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 30 October 2023: ज्योतिष के अनुसार 30 अक्टूबर 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मकर राशि वालों को किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी और कारोबार के सिलसिले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, बाकि राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको  किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी. आपके घर  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने किसी परिजन से  कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी. व्यापार कर रहे लोगों की कोई डील  फाइनल होते-होते लटक सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण  खुशनुमा रहेगा. आप अपने माता-पिता के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आप अपने बिजनेस के कुछ योजनाओं को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं और व्यवसाय में  आप कुछ नया करने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है. आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करु और किसे बाद में. आपके साहस व प्राक्रम में वृद्धि होगी. आप अपनी किसी जीदद को पकड़ कर ना बैठे, नहीं तो परिवार के सदस्य भी आपके इस बात को लेकर परेशान रहेंगे. आपको किसी खेल प्रतियोगिता में जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आपकी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं. आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति विरोधी बढ़ेगी और आपको कोई धन संबंधित  सूचना सुनने को मिल सकती है. आप अपने बिजनेस में  किसी को साझेदारी ना बनाये, नहीं तो मैं आपको धोखा दे सकता है. संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है.  आपको अपने कुछ कामों के पूरा न होने के कारण समस्या होगी, जिसके कारण आपका कोई नुकसान भी हो सकता है. आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर  परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है. आप अपने व्यापार में  कुछ नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छी रहेंगी, लेकिन आपके कुछ विरोधी  आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत व लग्न से काम करने के लिए रहेगा और आप यदि कुछ परेशानियों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दुर होगी. नौकरी पैसा जातकों को  कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपा जा सकता है.  आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी आय में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में  आपको किसी वाद विवाद  की स्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा. आप अपनी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह  सुलझ सकता है और यदि आप संतान के भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर रहे थे, तो आपकी वह ईच्छा आज पूरी हो सकती है. आपको बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम बहुत ही सोच विचार कर करना होगा और उसमें आप कोई जरूरी जानकारी लीक ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उनके लिए  दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हे प्रमोशन मिल सकता है और आप यदि कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा  पूरी होगी और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है. ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है. जीवनसाथी को साथ आप डिनर डेट पर जा  सकते हैं.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है.  आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढकर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा  किसी बड़े काम में भी लगा सकते हैं. आपको  अपने किसी पर परिजन की सेहत की चिंता सता सकते हैं. विद्यार्थी शिक्षा में आ रहे समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान आएंगे, जिससे उनका पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है. आपके घर  किसी परिजन का आगमन होने से भी आपका धन खर्च बढ़ेगा.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको किसी काम को संभाल कर करना होगा. कारोबार में यदि  मंदिर को लेकर परेशान चल रहे है, तो आपकी वह समस्या दूर होगी. आपको अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें. आपको यदि कोई समस्या थी वह किसी परिजन की मदद से दूर होगी. आपको वरिष्ठ सदस्यो से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और आपके व्यवसाय में तरक्की होते-होते रह सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा.  आपका कोई काम होते-होते बिगड़ सकता है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण  आपको सिर दर्द, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है. आप किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचे  और बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी को पार्टनर बनाया, तो वह उन्हें धोखा दे सकता है. आपके कुछ विरोधी  आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. 

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक आज परोपकार के कार्यों में भाग लेंगे. आप  अपनी बुद्धि व विवेक से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनके अभी तक आपके पास कमी थी. आपको  दूसरों के बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है. बिजनेस में यदि आप कोई अहम फैसला ले, तो किसी अनुभवी  व्यक्ति से बातचीत करके ले, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है. अपनों का आपको पुरा साथ मिलेगा.

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागिने न करें ये गलती, सुहाग की थाली कैसे करें तैयार जानें

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 30 July 2026: मीन राशि वालों की 11वें चंद्रमा से बढ़ेगी इनकम, यात्रा और मित्र की सलाह से होगा बड़ा धन लाभ
Meen Rashifal 30 July 2026: मीन राशि वालों की 11वें चंद्रमा से बढ़ेगी इनकम, यात्रा और मित्र की सलाह से होगा बड़ा धन लाभ
Kumbh Rashifal 30 July 2026: कुंभ राशि वाले 12वें चंद्रमा से रहें सावधान, फिजूलखर्ची और कर्ज लेने से बचें
Kumbh Rashifal 30 July 2026: कुंभ राशि वाले 12वें चंद्रमा से रहें सावधान, फिजूलखर्ची और कर्ज लेने से बचें
Makar Rashifal 30 July 2026: मकर राशि वालों का लग्न चंद्रमा से बढ़ेगा आत्मविश्वास, आयुष्मान योग से बिजनेस में होगा अचानक बड़ा मुनाफा
Makar Rashifal 30 July 2026: मकर राशि वालों का लग्न चंद्रमा से बढ़ेगा आत्मविश्वास, आयुष्मान योग से बिजनेस में होगा अचानक बड़ा मुनाफा
Dhanu Rashifal 30 July 2026: धनु राशि वालों के दूसरे चंद्रमा से सुलझेंगे पैतृक संपत्ति के मामले, बिजनेस में होगा भारी उछाल
Dhanu Rashifal 30 July 2026: धनु राशि वालों के दूसरे चंद्रमा से सुलझेंगे पैतृक संपत्ति के मामले, बिजनेस में होगा भारी उछाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget