एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 19 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 19 अप्रैल, 2025 शनिवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिज़नेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal: आज 19 अप्रैल शाम 06:22 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी. आज सुबह 10:21 मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिध योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा. 

चंद्रमा की स्थिति-  चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे.

शुभ मुहूर्त-

दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक

दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक

राहुकाल-सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-
कार्यक्षेत्र पर आपके आलस्य के चलते आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा. नौकरी पेशा वालों के पास कामों की झड़ी लगी रहेगी, जिससे उन्हें समय का पता ही नहीं रहेगा. वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो उसे अपने विवेक से खत्म करने की कोशिश करें, बात को जितना बढ़ाएंगे उतना ही बढ़ेगी. घर बदलने की योजना है तो इसे स्थगित करना आपके लिए बेहतर रहेगा. सेहत के मामले में पिछली चल रही समस्याओं में राहत मिलेगी.

वृषभ राशि (Taurus)-
कार्यक्षेत्र पर स्थिति तनावपूर्ण रहने से मन में खिन्न रहने वाला है, आपका कार्य में मन नहीं लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थी अकारण भय से ग्रसित होने की बजाय परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता लानी होगी. आप नकारात्मकता से घिरे नजर आ सकते हैं, जिस कारण वह सकारात्मक पहलुओं में भी नकारात्मक बिंदुओं को ढूंढने का काम करेंगे. आपके और पिता के बीच घर के नियमों को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
जिन कपल्स की बातचीत बंद है, वह खुद से पहल करने में विचार न करें, यदि गलती आपकी है तो बिना किसी देरी के माफी मांग कर बात को खत्म करें. नौकरी पेशा वाले करियर को लेकर सतर्कता बरतें, अपने प्रयासों को तेजी से बढ़ाएं. वीकेंड पर जीवन के कठिन दौर में या कोई फैसला लेने में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आपका अड़ियल स्वभाव उन्हें कई लोगों से दूर कर सकता है, ऐसे में जरूरत है कि आप अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन लाएं.

कर्क राशि (Cancer)-
भविष्य को लेकर साथी के साथ चर्चा करेंगे, जिसमे संतान का करियर अहम मुद्दा हो सकता है. विद्यार्थी अनावश्यक बातों में समय बर्बाद करने की बजाए आवश्यक कामों पर ध्यान लगाए. स्मार्ट वर्क करके समय को बचाने का प्रयास करें, जो अपने भविष्य को आनंदमय बनाना चाहता है, उसे अपने वर्तमान समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए.परिवार में थोड़ी बहुत तो अनबन चलती रहती है, लेकिन कोशिश करे यह अनबन विवाद में तब्दील न हो. आप सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी बढ़ाएं और एक बेहतर नागरिक के तौर पर योगदान दें.

सिंह राशि (Leo)-
बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए तकनीक का प्रयोग करना होगा. बिजनेसमैन को धन और समय का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दोनों ही बड़े कीमती है. बच्चों की एक्टिविटी में आप भी शामिल होकर उसका साहस और मनोरंजन बढ़ाए, आपको उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना है. नौकरी पेशा वालों को किसी प्रोजेक्ट को लीड  करने के लिए कहा जा सकता है.विद्यार्थी भविष्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे, जिस कारण वह दोस्तों के साथ बैठकर भावी जीवन को लेकर प्लानिंग करते नजर आएंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
वीकेंड पर विद्यार्थी एक ही विषय पढ़-पढ़ कर बोर हो चुके है, तो मूड बदलने करने के लिए अपनी पंसदीदा किताब पढ़ें. बिजनेसमैन अपने व्यवहार नरम ही रखें.रिश्तों में सामंजस्य और तालमेल बैठाने के आगे आपको अपना स्वाभिमान आड़े लाने से बचना होगा, वरना रिश्तों की डोर कमजोर पड़ सकती है. उधारी वापसी को लेकर किसी दोस्त से कुछ कहा सुनी होने की आशंका है.सेहत के मामले में कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है.

तुला राशि (Leo)-
तुला राशि वाले जिन युवाओं के बाहर जाने और घूमने फिरने की प्लानिंग थी, उन्हें किन्हीं कारणवश कैंसल करना पड़ सकता है.नौकरी पेशा वाले जिन कार्यो को लेकर उम्मीद खो दी थी, आपके वह काम बनने की प्रबल संभावना दिख रही है. परिवार में यदि संतान छोटी है तो उसकी सेहत को लेकर खास सजग रहना होगा, क्योंकि उसका स्वास्थ्य गड़बड़ होने की आशंका है. सेहत की बात करें तो मुंह के छालों की दिक्कत हो सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
कार्यक्षेत्र पर आपको अपने कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए लचीला बनना पड़ेगा. परिवार में जितना हो सके शांत रहने की कोशिश करें, क्योंकि अपनो से बड़ों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. सेहत के मामले में वजन बढ़ रहा है तो इस पर रोक लगाना चाहिए, इसके लिए टहलने या जिम का भी सहारा ले सकते हैं. बिजनेसमैन को सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पक्ष आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)-
कार्यक्षेत्र पर आप कार्य का ज्यादा भार नहीं रहेगा, लेकिन किसी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही नहीं करनी है. नौकरी पेशा वाले नए कार्यो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ सकते हैं. बात करें सेहत की तो शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए योग और व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें. प्रेमी जीवन में कुछ नोकझोंक होने की आशंका है, आपको उनसे जुबान लड़ाने से बचना चाहिए. बिजनेसमैन को सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना है.

मकर राशि (Capricorn)-
कार्यक्षेत्र पर आप कार्य सजग होकर करें और कोशिश करें कि काम में कम से कम गलतियां हो. जो लोग घर से दूर रहते है, उन्हें परिवार के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है. बिजनेसमैन को फैसला लेते समय ध्यान रखना होगा, कोशिश करें कि कम Risk वाले ही कदम उठाए. आय में कुछ कमी होने की आशंका है. बढ़ते खर्च से बजट बिगड़ने के साथ मानसिक सुकून में भी कुछ खलल पड़ने की आशंका है.बदलते मौसम को देखते हुए सेहत को लेकर सचेत हो जाना चाहिए.

कुंभ राशि (Aquarius)-
परिवार को सही ढंग से चलाने के लिए जीवनसाथी और आपका तालमेल बेहद जरूरी है, इसलिए अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए अधिक प्रयास करें. बिजनेस में कानूनी नियमों का पालन करते हुए चलना चाहिए, अन्यथा दिक्कत होने की आशंका है. कार्यक्षेत्र पर काम की स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन कार्य को लेकर थोड़ा भार महसूस कर सकते हैं.जरूरी चर्चा करते समय छोटे बच्चों को दूर रखे, साथ ही अन्य लोगों का भी पक्ष समझने का प्रयास करें. स्वास्थ्य में योग और ध्यान का सहारा लेते हुए खुद को स्वस्थ रखना होगा.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वाले पर कोई मुकदमेबाजी चल रही है, तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती है. बिजनेस के रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है. जो डिजाइनिंग के काम में रुचि रखते हैं, उन्हें कार्य करने के अच्छे प्लेटफॉर्म मिलने की प्रबल संभावना है. विद्यार्थी के दिमाग में कलात्मक आइडिया आएंगा, इसे समय रहते पूरा करने पर जोर दें. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, अन्यथा रोगों की चपेट में आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Shani Dev: इस सप्ताह कॉर्पोरेट कर्मियों के लिए करियर में बड़ा संकट क्यों आ सकता है?

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget