एक्सप्लोरर

Natural Farming: अब गुरुकुल में खेती सीखेंगे किसान, इस रबी सीजन के लिए यूपी सरकार ने तैयार किया है मास्टर प्लान

Cow Based Farming: गुरुकुल में किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाये जायेंगे. इस काम में वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान भी उन्नत तरीकों के साथ मार्गदर्शन करेंगे और गुरुकुल की तरफ रुख करेंगे.

Gurukul for Natural Farming: देश में पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भी आगे है. राज्य सरकार ने मौजूदा रबी सीजन में एक लाख हेक्टेयर जमीन पर गौ आधारित खेती करने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गुरुकुल में किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाये जायेंगे. इसके लिए वैज्ञानिक और कई प्रगतिशील किसान भी उन्नत तरीकों की जानकारी और किसानों का मार्गदर्शन करने के लिए गुरुकुल की तरफ रुख करेंगे. इस निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए यूपी सरकार अगले साल तक ​प्राकृतिक खेती के लिए ब्लॉक स्तर पर क्लस्टर विकसित करेगी.

गुरुकुल में मिलेगी ट्रेनिंग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब किसानों को गौ आधारित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इसके लिये राज्य में प्राकृतिक खेती बोर्ड का गठन भी किया गया है. इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुये अब किसानों को गुरुकुलों के माध्यम से ट्रेनिंग देने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीएम योगी ने कहा कि कम लागत में अधिक पैदावार हासिल करना कृषि क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन प्राकृतिक खेती से कम लागत में अधिक और केमिकल मुक्त उत्पादन लिया जा सकता है. इसे प्रोत्साहित करने के लिए अब वैज्ञानिक भी अभियान से जुडेंगे, जिससे उत्पादन को कई गुना बढ़ाने और दोगुना आमदनी लेने में खास मदद मिलेगी. 

1 लाख हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती
उत्तर प्रदेश में गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए  मौजूदा रबी सीजन में करीब एक लाख हेक्टेयर का रकबा कवर करने का लक्ष्य है. प्राकृतिक खेती को और बेहतर ढंग से समझने के लिए पिछले ही दिनों यूपी के कृषि मंत्री, खेती-बाड़ी से जुड़े अन्य विभागों के मंत्रियों, संबंधित विभाग के शीर्ष अधिकारियों और कुछ प्रगतिशील किसानों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र हरियाणा का भी दौरा किया. अब राज्य में मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत किसानों को जोड़ा जा रहा है.

क्या हैं तैयारियां
यूपी के 23 जिलों के 39 ब्लाकों में 23, 510 हेक्टेयर में 470 क्लस्टर बनाकर गौ आधारित खेती करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. इस मामले में यूपी के 4 कृषि विश्वविद्यालयों को भी प्राकृतिक खेती का सर्टिफिकेशन जारी करने के लिए लैब बनाने के आदेश मिले है. ये कृषि विश्वविद्यालय 89 कृषि विज्ञान केंद्रों से साथ मिलकर सर्टिफिकेशन और नेचुरल फार्म के उत्पादों की मार्केटिंग में भी मदद करेंगे. इसके लिए हर मंडी में प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से आउटलेट की सुविधा दी जाएगी.

बुंदेलखंड में नेचुरल फार्मिंग के लिए अनुदान
यूपी सरकार ने बुंदेलखंड  की जमीन पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी एक योजना तैयार की है. इसके लिए बुंदेलखंड में 7 जिलों के 47 ब्लॉक में करीब 12,000 हेक्टेयर में खेती के लिए  235 क्लस्टर बनाये जायेंगे. साथ ही प्राकृतिक खेती के लिए बजट के प्रावधान के तहत अनुदान की भी व्यवस्था की गई है. 

गंगा किनारे प्राकृतिक खेती
जाहिर है कि उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के लिहाज के काफी संसाधन मौजूद है. राज्य में खाद और गौमूत्र की उपलब्धता के लिए गाय पालन और पशुपालन किया जाता है. साथ ही कई नदियों के किनारे खाली मैदानी इलाका भी मौजूद हैं, जो जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के लिए सबसे उपजाऊ और उपयुक्त माना जाता है. इस जमीन पर केमिकल मुक्त खेती करने से नदियों को भी प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी. यही कारण है कि अब सरकार भी गंगा नदी किनारे खाली पड़ी उपजाऊ जमीन पर भी प्राकृतिक खेती, नर्सरी और बागवानी के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 

विदेशियों को खूब भाया देसी केला, पिछले 9 साल में इन राज्यों से हुआ 327 करोड़ का निर्यात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूमि आंवला की खेती से कैसे होगी कमाई? जानिए बुवाई से कटाई तक की पूरी प्रोसेस
भूमि आंवला की खेती से कैसे होगी कमाई? जानिए बुवाई से कटाई तक की पूरी प्रोसेस
बारिश का मौसम है सबसे सही मौका, जुलाई में लगाएं ये 5 पौधे और पाएं शानदार रिटर्न
बारिश का मौसम है सबसे सही मौका, जुलाई में लगाएं ये 5 पौधे और पाएं शानदार रिटर्न
फसल को चूहों के आतंक से बचाएंगे सरकार के ये 3 प्रोडक्ट, जानिए कहां होती है खरीद
फसल को चूहों के आतंक से बचाएंगे सरकार के ये 3 प्रोडक्ट, जानिए कहां होती है खरीद
पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि
पिछले 50 साल में कितनी बदली भारत की खेती? क्या अब भी गरीब है किसान- कितनी हुई मुनाफा वृद्धि

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget