एक्सप्लोरर

Banana Export: विदेशियों को खूब भाया देसी केला, पिछले 9 साल में इन राज्यों से हुआ 327 करोड़ का निर्यात

Indian Banana Export: भारत में केला विदेशों में भी खूब फेमस हो रहा है. नेशनल हॉर्टिकल्टर बोर्ड के मुताबिक, पिछले 9 साल में 541% की बढ़ोत्तरी के साथ 327 करोड़ रुपये का केला निर्यात किया है.

Banana Production in India: भारत में बागवानी फसलों का चलन बढ़ता जा रहा है. भारत अब दुनिया के कुल उत्पादन की 13 प्रतिशत सब्जी और 10 प्रतिशत फलों का प्रॉडक्शन ले रहा है. इसी के साथ यहां उगने वाली ऑर्गेनिक सब्जियां और फल अब देश-विदेश में भी निर्यात की जा रही हैं. राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (National Horticulture Board) के मुताबिक, पिछले 9 वर्षों में केला का निर्यात बढ़कर 541 प्रतिशत पर पहुंच गया है. ये केला उत्पादन किसानों के लिए एक अच्छा संकेत है. केला का स्वस्थ्य और बेहतर उत्पादन हासिल करने के लिए टिशू कल्चर तकनीक(Tissue Culture Technique), वैज्ञानिक और जैविक विधि से केला की खेती पर जोर दिया जा रहा है. किसान भी अब पारंपरिक फसलों के बजाय केला की उन्नत किस्मों की तरफ बढ़ रहे है. 

बढ़ा केला का निर्यात
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के मुताबिक, पिछले 9 साल में भारत से केला का निर्यात 541 फीसदी तक बढ़ गया है. इसी के साथ अब देश केला के सबसे बड़े उत्पादक और निर्यात के तौर पर उभर रहा है. आंकड़ों की मानें तो साल 2013 में अप्रैल से लेकर जुलाई तक 51 करोड़ का केला निर्यात हुआ था. पिछले 9 साल में केला के उत्पादन की उन्नत तकनीकों, नीतियों और किसानों को आर्थिक योजनाओं का लाभ दिया गया. इसी का नतीजा है कि आज 9 साल बाद केला का निर्यात 541 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ बढ़ रहा है. इस मामले में अप्रैल से जुलाई 2022 के आंकड़े बताते हैं कि भारत ने करीब 327 करोड़ का केला निर्यात किया है.

8 राज्यों ने अदा किया अहम रोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के कुल केला उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 25 फीसदी है. केला के उत्पादन और निर्यात में 8 राज्य अहम रोल अदा कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से भारत का 70 प्रतिशत केला प्रॉडक्शन मिल रहा है. इस काम में किसानों के साथ-साथ निर्यातकों को भी खूब मदद मिल रही है. इसके लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद और निर्यात और विकास प्राधिकरण (APEDA) ने भी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, क्वालिटी डेवलपमेंट और मार्केट डेवलपमेंट में सहायक की भूमिका अदा की है.

निर्यात के साथ बढ़ी कीमत
भारत अब केला का एक बड़ा उत्पादक और निर्यातक बनकर उभरा है. किसानों के लिए अच्छी खबर ये है कि सिर्फ केला का निर्यात की मात्रा ही नहीं, कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

  • साल 2018-19 के आंकड़े बताते हैं कि इस साल 413 करोड़ रुपये का 1.34 लाख मीट्रिक टन केला विदेशों को निर्यात हुआ.
  • वहीं, साल 2019-20 में केला का निर्यात बढ़कर 1.95 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया. इस साल कीमत में भी 660 करोड़ रुपये की ग्रोथ दर्ज हुई.
  • 2020-21 में भी 619 करोड़ रुपये मूल्य के 1.91 लाख टन मूल्य के केले का निर्यात हुआ.

जीआई टैग केला की बढ़ी मांग
भारत के जीआई टैग कृषि उत्पाद विदेशों में खूब पसंद किये जाते हैं. इनका स्वाद, खुशबूऔर बनावट विदेशियों को खूब लुभा रही है. इसी बीच महाराष्ट्र का जलगांव केला भी खूब लोकप्रिय हो रहा है. बता दें कि जलगांव केला को साल 2016 में जीआई टैग मिला था. इसी के बाद से अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के लिए उन्नत कृषि तकनीक अपनाई जा रही हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  मछलियों के साथ पानी में उगाई जा रहीं सब्जियां, पद्मश्री किसान के Idea ने दोबारा किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये
कपास किसान ध्यान दें! इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा MSP का लाभ
कपास किसान ध्यान दें! इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा MSP का लाभ
9 लाख किसानों को राहत, फसल नुकसान की भरपाई के लिए मिले 493 करोड़
9 लाख किसानों को राहत, फसल नुकसान की भरपाई के लिए मिले 493 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget