एक्सप्लोरर

किसानों की फसल को मिलेगा सुरक्षित घर, UP के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस स्कीम को लेकर दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में किसानों की समृद्धि और अनाज की सुरक्षा के लिए अन्न भंडारण योजना पर तेजी से काम चल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोदाम निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में किसानों की भलाई और अनाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्न भंडारण योजना को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इस योजना का मकसद है कि किसानों की मेहनत से पैदा हुआ अनाज सुरक्षित तरीके से लंबे समय तक रखा जा सके और उन्हें बेहतर दाम मिल सके.

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में हर साल करोड़ों टन अनाज पैदा होता है. लेकिन बड़ी समस्या यह रहती है कि पर्याप्त भंडारण न होने के कारण उसका एक बड़ा हिस्सा खराब हो जाता है. कभी बारिश, कभी नमी और कभी चूहे जैसे कारणों से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. यही वजह है कि केंद्र सरकार ने इसे देश की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना बताया है और इसे सहकारिता क्षेत्र से जोड़कर लागू करने का फैसला किया है. योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि किसानों की समृद्धि का आधार उनके लिए बने गोदाम हैं. इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

योजना की शुरुआत और लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना की पायलट परियोजना देश के 11 राज्यों में शुरू की गई है. वहां 11 पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) स्तर पर गोदाम बनाए जा चुके हैं. अब इस मॉडल को पूरे देश में फैलाया जा रहा है. यूपी में अन्न भंडारण योजना के तहत 35 जिलों में 96 स्थानों पर गोदाम बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि 15 नवंबर 2025 तक वित्तीय प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और जनवरी 2026 से निर्माण शुरू हो जाए. अप्रैल 2026 तक गोदामों का निर्माण हर हाल में पूरा कर लिया जाए.

किसानों को होगा सीधा फायदा

अब उन्हें अपने अनाज को खुले में रखने की जरूरत नहीं होगी.
सुरक्षित गोदामों में अनाज लंबे समय तक बिना खराब हुए रखा जा सकेगा.
जब बाजार में दाम अच्छे मिलें तब किसान अपना अनाज बेच सकेंगे.
उचित मूल्य पर बिक्री से उनकी आय बढ़ेगी और बिचौलियों पर निर्भरता घटेगी.

सहकारिता से जुड़ा बड़ा कदम

यह योजना केवल गोदाम बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सहकारिता आंदोलन से जोड़ा गया है. पैक्स को कंप्यूटरीकृत कर आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है. इससे हर किसान सीधे जुड़ सकेगा. मुख्यमंत्री ने हाल ही में सहकारिता विभाग की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सहकार से समृद्धि" मंत्र को ध्यान में रखते हुए हर किसान और हर ग्रामीण परिवार को इस योजना से जोड़ना प्राथमिकता है.

रोजगार और ग्रामीण विकास को बढ़ावा

गोदाम निर्माण से न सिर्फ किसानों को फायदा होगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. गोदामों के साथ-साथ कस्टम हायरिंग सेंटर, प्रसंस्करण इकाइयों और उचित मूल्य की दुकानें भी बनाई जाएंगी. इससे युवाओं को कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में रोजगार मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बैलों से खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, राजस्थान सरकार देगी 30 हजार रुपये की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget