एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?

PM Kisan: पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी वाली है. ऐसे में खबर है कि, पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 लाख किसानों के नाम कट गए हैं. कहीं इसमें आपका नाम भी तो नहीं? ऐसे करें चेक.

PM Kisan 24th Installment: इस समय देशभर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं का इंतजार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार गुजरात के बनासकांठा से 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की अगली किस्त भेजेंगे.  लेकिन इस बार एक ऐसी बात सामने आई है जिससे कई किसानों की चिंती बढ़ सकती है.

आपको बता दें कि, पिछली किस्त के मुकाबले इस साल लगभग 10 लाख लाभार्थियों का संख्या घट गई है. ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि, वे 24वीं किस्त आने के पहले ही अपना स्टेटस चेक कर लें. 

गुजरात से जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी पहुंचेंगे. यहां कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ पीएम किसान की किस्त भी जारी करेंगे. इस दौरान देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजा जाएगा. 

कितने किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये?

कृषि मंत्रालय के बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24वीं किस्त के लिए 9.34 करोड़ किसानों को शामिल किया गया है. इनके खातों में कुल 18,680 करोड़ रुपये भेजे जाने की जानकारी दी गई है. इससे पहले 23वीं किस्त के दौरान करीब 9.44 करोड़ किसानों को पैसा मिला था. उस समय कुल 18,880 करोड़ रुपये जारी किए गए थे. यानी इस बार लाभार्थियों की संख्या करीब 10 लाख कम बताई गई है.
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?

यह भी पढ़ें: क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?

क्यों घट गए 10 लाख किसानों के नाम?

लाभार्थियों की संख्या घटने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों के लाभ लेने के संदिग्ध मामलों में जांच पूरी होने तक किस्त रोकी जा सकती है.

इसके अलावा जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है, जमीन की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड से नहीं जुड़ी है या आधार और बैंक खाते से जुड़ी कोई परेशानी है, उनका पैसा भी अटक सकता है. कुछ मामलों में जांच पूरी नहीं होने से भुगतान रुक सकता है. हालांकि, संख्या घटने का मतलब यह नहीं कि सभी 10 लाख किसानों के नाम हमेशा के लिए काट दिए गए हैं.

कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 
  • यहां 'Know Your Status' चुनें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी भरें. 
  • इसके बाद आपको किस्त, ई-केवाईसी और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाई देगी. 

रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो 'Know Your Registration Number' से पता कर सकते हैं. अगर स्टेटस में कोई कमी दिखे, तो समय रहते उसे ठीक कराएं.

यह भी पढ़ें: PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका

About the author ईशा

ईशा फिलहाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं और एग्रीकल्चर कैटिगरी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. ईशा बेहद आसान भाषा में खेती-किसानी से जुड़ी खबरों को पेश करती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 2.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वह समाचार न्यूज, विहान टीवी, इंडिया न्यूज और न्यूज 18 जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. इन संस्थानों में उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए खबरों की रिसर्च, लेखन, कॉपी एडिटिंग और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का काम किया है.

ईशा ने अपने पत्रकारिता करियर में सेहत, खेती-किसानी, लाइफस्टाइल, एस्ट्रो और एंटरटेनमेंट जैसे अलग-अलग विषयों पर काम किया है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज, नोएडा से जर्नलिज्म में बैचलर की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
इस मॉनसून कमजोर पड़ा गेहूं, 59% घटकर 11,000 हेक्टेयर रह गई बुवाई
इस मॉनसून कमजोर पड़ा गेहूं, 59% घटकर 11,000 हेक्टेयर रह गई बुवाई
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget