एक्सप्लोरर

एक ही खेत से निकलेंगी दो फसलें! बस हल्दी की फसल में कर लें ये छोटा-सा काम, हो जायेंगे मालामाल

Intercropping of Turmeric & Tur: इन दोनों ही फसलों की बाजार में काफी डिमांड रहती है, लेकिन आपूर्ति काफी कम है. ऐसे में इनकी अंतवर्तीय खेती किसानों को अच्छा मुनाफा कमाकर दे सकती है.

Co-cropping farming of Tur & Turmeric: किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिये खेती-किसानी में नये प्रयास किये जा रहे हैं. इस बीच किसानों को खेती की उन तकनीकों (New Farming Techniques) से जोड़ा जा रहा है, जिनमें कम मेहनत करके खर्चा भी बचा सके और अच्छा उत्पादन भी ले सके, इसलिये किसानों को सह-फसल खेती (Co-cropping Farming) करने की सलाह दी जाती है.

इस सीजन में किसान चाहें तो हल्दी की फसल के साथ अरहर की सह-फसल खेती (Intercropping of Tur And Turmeric) भी कर सकते हैं. इन दोनों ही फसलों की बाजार में काफी डिमांड रहती है, लेकिन आपूर्ति काफी कम है. ऐसे में ये दोनों ही फसलें किसानों को अच्छा मुनाफा कमाकर दे सकती है.

हल्दी की फसल को मिलेगा पोषण
जिन किसानों ने खरीफ फसल चक्र के दौरान हल्दी की रोपाई का काम किया था, वे फसल में निराई-गुड़ाई करके अरहर की खेती का काम कर सकते हैं. बता दें कि अरहर एक दलहनी फसल है, जो वातावरण से नाइट्रोजन ग्रहण करके मिट्टी और दूसरे पौधों में इसका संचार बढ़ाती है.

इस तरह मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और अरहर के साथ अंतरवर्तीय फसल की गुणवत्ता-पैदावार में भी बढत होती है. बता दें कि एक ही खेत में हल्दी के साथ-साथ अरहर की सह-फसल खेती करके प्रति हेक्टेयर खेत से 16 से 20 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं. 

अरहर की नर्सरी करें
अरहर और हल्दी की अंतरवर्तीय खेती करने के लिये हल्दी के कंदों की रोपाई के बाद अरहर के उन्नत किस्म के बीजों से नर्सरी में पौधे तैयार किये जाते हैं. 

  • इसके लिये 6 X 4 इंच के छोटे पॉलीबैग में 1 भाग मिट्टी, 1 भाग रेत और 1 भाग कंपोस्ट या गोबर की अच्छी सड़ी खाद का मिश्रण भर दें.
  • इस पॉलीबैग में बीज डालने से पहले 3-4 छेद बनायें और हल्की सिंचाई का काम कर दें, जिससे बीजों का अंकुरण हो सके.
  • इस तरह सिर्फ 30 दिन में ही अरहर के पौधे भी खेतों में रोपाई के लिय तैयार हो जायेंगे.

हल्दी के बीच अरहर की बुवाई
इन दोनों फसलों की अंतरवर्तीय खेती के लिये पहले से ही हल्दी के कंदों को उभरी हुई क्यारियों या मेड़ों पर बोया जाता है. इसके लिये लाइन और पौधों के बीच 30 सेंमी. की दूरी रखते हैं. इसके बाद अरहर की 30 दिन की पौध को उसी खेत में लाइन और पौधों के बीच 2 मीटर की दूरी रखकर रोपाई की जाती है.

पोषण प्रबंधन और देखभाल
हल्दी और अरहर की अंतरवर्तीय खेती (Intercropping of Tur And Turmeric) के दौरान मिट्टी की जांच के अनुसार संतुलित खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिये.

  • हल्दी के साथ-साथ अरहर की फसल (Tur & Turmeric Crop Management) में एक साथ निराई-गुड़ाई, पोषण प्रबंधन और जैविक कीट नियंत्रण का कार्य करें.
  • अरहर की रोपाई (plantation of Tur)  के 20 से 25 दिनों के अंदर पौधों से शीर्ष कलिकाओं को हटा दें. इसके बाद दोबारा 20-25 दिनों बाद पौधों की शाखाओं की कलिकाओं को तोड़ देना चाहिये.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Black Soil: काली मिट्टी में सोने-सा खरा उत्पादन देंगी ये फसलें, बंपर मुनाफे के साथ मिलेंगे ये फायदे

Co-Cropping: मालामाल बना देंगी खरीफ फसलें, खड़ी फसलों के साथ तुरंत शुरु कर दें सब्जियों की सह-फसल खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget