एक्सप्लोरर

टमाटर हुआ और लाल, ढाई हजार तक बिक रही 22 किलो की क्रेट

टमाटर की कीमतें लगातार बढ़ रही है और लोगों के किचन पर बोज बढ़ा रही हैं. हिमाचल प्रदेश में तो 22 किलो की क्रेट के दाम 2500 रुपये से भी ज्यादा पहुंच गए हैं.

Tomato Price Hike: ​टमाटर के दाम सातवें आसमान पर हैं. हर रोज टमाटर का भाव नया आंकड़ा छू रहा है. हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों में टमाटर की 22 किलो की क्रेट का भाव ढाई हजार तक पहुंच गया है. वहीं खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक हैं.

बारिश के कारण महंगी हुई सब्जियां आम आदमी की थाली से दूर होती जा रही हैं. बारिश के कारण सब्जियों की आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है. बीते एक महीने से टमाटर की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. महंगे टमाटर ने रसोई का बजट बढ़ा दिया है. हिमाचल प्रदेश की बल्ह घाटी क्षेत्र में टमाटर की 22 किलो की क्रेट ढाई हजार रुपये तक बिक रही है. वहीं लंबा हाइब्रिड टमाटर दो हजार रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से बिक रहा है.

कृषि विशेषज्ञ टमाटर के दामों में उछाल की वजह फसल का खराब होना बता रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि टमाटर की 30 फीसदी से ज्यादा फसल मारी गई है. महंगाई से लाल टमाटर को लेकर अगर कोई बहुत खुश है तो वे किसान हैं, किसानों का कहना है कि फसल खराब होने के बाद उन्हें तगड़ा नुकसान होने का अंदेशा था, तब टमाटर का खुदरा मूल्य 20 से 30 रुपये प्रति किलो था जो अब 200 रुपये तक पहुंच गया है. दाम बढ़ने से किसानों को न केवल नुकसान की भरपाई होगी, बल्कि अतिरिक्त मुनाफा भी होगा. किसान का कहना है कि पहले क्रेट ज्यादा से ज्यादा 1800 रुपये तक बिक पाती थी जो अब 2600 रुपये तक बिक रही है.

अभी नहीं मिलेगी महंगाई से राहत

आढ़तियों के मुताबिक टमाटर के अलावा हरी मिर्च, अदरक, अरबी जैसे कई सब्जियां के दाम भी बीते एक महीने में बढ़े हैं. हर साल बारिश में सब्जियों की आपूर्ति में कमी होने के कारण दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ समय सप्लाई शुरू होने पर पुराने रेट पर सब्जियां मिलने लगती हैं. टमाटर की ज्यादातर आपूर्ति महाराष्ट्र खासकर नागपुर से होती रही है. वहां मंडी में टमाटर नहीं आ रहा है. अब कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें- इस फूल की खेती से मालामाल हो रहे हैं बिहार के किसान, जानिए कैसे होती है खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget