एक्सप्लोरर

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत, इस राज्य में शुरू हुई ‘कृषि इनपुट अनुदान योजना’

बिहार सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना 2025 शुरू की है. पात्र किसानों को की सहायता सीधे बैंक खाते में मिलेगी.

बिहार के किसान, जिन्हें अगस्त 2025 की बाढ़ और भारी बारिश ने बुरी तरह प्रभावित किया है, अब राहत की सांस ले सकते हैं. राज्य सरकार के कृषि विभाग ने ‘कृषि इनपुट अनुदान योजना 2025’ के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना का लाभ फिलहाल 14 जिलों के 64 प्रखंडों की 577 पंचायतों के किसानों को मिलेगा.

सरकार ने साफ किया है कि वही किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे जिनकी फसलों का 33% या उससे ज्यादा नुकसान हुआ है. अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी. यानी किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

कितना मिलेगा अनुदान?

  • असिंचित (बारानी) क्षेत्र: 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर
  • सिंचित क्षेत्र: 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर
  • शाश्वत/बहुवर्षीय फसलें (जैसे गन्ना): 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर
  • असिंचित क्षेत्र: 1,000 रुपये
  • सिंचित क्षेत्र: 2,000 रुपये
  • बहुवर्षीय फसलें: 2,500 रुपये

किन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन?

यह योजना उन जिलों में लागू की गई है जहां अगस्त की बाढ़ से भारी तबाही हुई थी. इनमें नालंदा, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, पटना, भोजपुर, वैशाली, मुंगेर, सारण, समस्तीपुर, मधेपुरा और शेखपुरा शामिल हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 रखी गई है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

रैयत किसान: अपडेटेड LPC/लगान रसीद (2022-23, 2023-24, 2024-25)
गैर-रैयत किसान: स्वघोषित प्रमाण पत्र (वार्ड सदस्य और कृषि समन्वयक से सत्यापित) यह फॉर्म DBT पोर्टल पर उपलब्ध है.

कौन उठा सकता है फायदा?

इस योजना का लाभ सभी पंजीकृत रैयत और गैर-रैयत किसान ले सकते हैं. किसान परिवार का मतलब पति, पत्नी और अवयस्क बच्चे से है. आवेदन के समय परिवार का आधार सत्यापन जरूरी होगा. यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो आवेदन खारिज कर दिया जाएगा.

कहां करें संपर्क?
अगर आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत आती है तो किसान टोल फ्री नंबर 18001801551 पर कॉल कर सकते हैं या फिर अपने जिले के कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन के टाइम पर सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें.

कैसे करें आवेदन?

किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग, बिहार सरकार की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html
या https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए किसान को अपना 13 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा.

यह भी पढ़ें : रोजमेरी की खेती से कम लागत में भी बड़ी कमाई संभव, घर पर गमले में उगाकर सेहत और फायदा दोनों पाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Wheat Seed: 47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, यूपी के किसान ऐसे उठाएं फायदा
47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, किसान ऐसे उठाएं फायदा
Wheat Sowing: किसानों को पराली से मिलेगी राहत! इस सीडिंग मशीन से होगी सीधे बुवाई
किसानों को पराली से मिलेगी राहत! इस सीडिंग मशीन से होगी सीधे बुवाई
Rat Control in Agriculture: खेत में चूहे लग गए, ऐसे बचाएं अपनी फसल
खेत में चूहे लग गए, ऐसे बचाएं अपनी फसल
Agricultural Input Subsidy: यूपी में कृषि इनपुट सब्सिडी क्या है, इसके लिए कैसे करें आवेदन?
यूपी में कृषि इनपुट सब्सिडी क्या है, इसके लिए कैसे करें आवेदन?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget