एक्सप्लोरर

Tea Export: भारत की चाय की बढ़ रही डिमांड, करोड़ों किलो चाय का हुआ निर्यात, ये देश हैं बड़े खरीददार

भारत ने रिकॉर्ड चाय निर्यात की है. पिछले कई वर्ष में निर्यात का आंकड़ा बढ़ा है. इस बार यह बढ़कर 18.53 करोड़ किलोग्राम हो गया है. रूस, यूएई, ईरान समेत कई देशों को भारत से चाय भेजी गई है.

Tea Export From India: कृषि उत्पादों के प्रॉडक्शन, निर्यात के मामले में भारत लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है. गन्ना, आलू, गेहूं, धान में भारत की विश्व में अलग ही पहचान है. किसानों की मेहनत की बदौलत करोड़ों हेक्टेयर में फसलें पैदा की जाती हैं. चाय की खेती में भी भारत अलग ही पहचान बना रहा है. विशेष बात यह है कि भारत की चाय चुस्की विश्व के कई देश ले रहे हैं. चाय के निर्यात के ताजा आंकड़ें सामने आए हैं. 

18.53 करोड़ किलो हुआ चाय का निर्यात
देश से चाय के निर्यात के आंकड़ें सामने आए हैं. पिछले साल जनवरी से अक्टूबर के बीच चाय का निर्यात 18.53 करोड़ किलोग्राम रहा. यह 18.1 प्रतिशत बढ़ा है. वहीं पहले यह 16 करोड़ किलोग्राम था. 

राष्ट्रकुल देशों में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुई चाय
चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रकुल देश (सीआईएस ब्लॉक) वर्ष 2022 के पहले दस महीनों में 4 करोड़ 36.5 लाख किलोग्राम चाय आयात कर सबसे बड़ा आयातक देशों का समूह रहा. इससे पहले यह 3 करोड़ 69.5 लाख किलोग्राम था. वहीं, रूस राष्ट्रकुल देशों में 3 करोड़ 28 लाख किलोग्राम के चाय आयात करने के साथ सीआईएस ब्लॉक में सबसे बड़ा आयातक देश रहा.

यूएई ने 3 करोड़ से अधिक की चाय आयात
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने वर्ष 2022 में इसी पीरियड में 3 करोड़ 29.5 लाख किलोग्राम के साथ दूसरे सबसे बड़े आयातक के रूप में सामने आया. पिछले साल में इसी अवधि में यह 1 करोड़ 24.5 लाख किलोग्राम था. 

ईरान में कम हुई चाय आयात
ईरान भारतीय चाय का बड़ा खरीदार रहा है. लेकिन इस अवधि में ईरान के चाय इंपोर्ट के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है. ईरान ने जनवरी से अक्टूबर 2022 तक 1 करोड़ 95.2 लाख किलोग्राम चाय का आयात किया. वर्ष 2021 में इसी अवधि में दो करोड़ 14.5 लाख किलोग्राम से काफी कम है.

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के किसानों की तरह सही मुआवजा नहीं ले पाए राजस्थान के किसान, बीमा कंपनियों को केंद्र से मिले ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
कम पानी में भी अच्छी उपज! रबी में मूंगफली की इन 5 किस्मों पर करें गौर
कम पानी में भी अच्छी उपज! रबी में मूंगफली की इन 5 किस्मों पर करें गौर
चीनी से 300 गुना मीठी पत्तियां, एक बार खेती से 5 साल तक होगी कमाई!
चीनी से 300 गुना मीठी पत्तियां, एक बार खेती से 5 साल तक होगी कमाई!
केंचुआ खाद का बिजनेस कैसे करते हैं, इसमें कितना फायदा?
केंचुआ खाद का बिजनेस कैसे करते हैं, इसमें कितना फायदा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget