एक्सप्लोरर

सरकार दे रही सेब की खेती पर अनुदान, फटाफट लें लाभ

Apple Farming in Kashmir: जम्मू कश्मीर में पूरे विश्व में अपने सेब के लिए फेमस है. इस राज्य में कई लाख लोग सेब की खेती पर ही निर्भर हैं.

Apple Farming: सेब की खेती करने वाले किसानों के लिए ये खबर काम की होने वाली है. हमारे देश में ही नहीं विदेशों में सेब को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. भारत में सेब की खेती कश्मीर में होती है. कश्मीर में रहने वाले किसानों की आमदनी का सबसे बड़ा माध्यम सेब की खेती है. कश्मीर का सेब विश्व भर में प्रसिद्ध है. राज्य में करीब 25 लाख लोगों को सेब की खेती से रोजगार मिल रहा है. हालांकि इस साल हुई भारी बरसात की वजह से सेब की फसल को नुकसान हुआ है. जिसे देखते हुए सरकार ने किसानों के हित में एक कदम उठाया है. अब सरकार सेब की खेती करने के लिए अनुदान देगी.

रिपोर्ट्स की मानें तो जम्मू और कश्मीर भारत में कुल उत्पादित सेब के लगभग 80 फीसदी हिस्से में भागीदारी रखता है. सेब की खेती से राज्य को करीब 1500 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होती है. कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम, बारामुला, कुपवाड़ा, गांदरबल, शोपियां व अनंतनाग जनपद में बड़े पैमाने पर सेब की खेती होती है.

कई किस्मों को लगाया जाएगा

जम्मू-कश्मीर प्रशासन और हॉर्टिकल्चर विभाग ने हालातों को देखते हुए राज्य उच्च घनत्व वृक्षारोपण पर जोर दिया है. इस कारण राज्य के किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है. राज्य सरकार के इस प्रयोग के दौरान यूरोप के देशों से सेब की अलग-अलग किस्मों को मंगा कर लगाया जाएगा. सेब की नई किस्मों के वृक्षारोपण के लिए जम्मू-कश्मीर हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट किसानों को 50  फीसदी तक का अनुदान देगी. इसके अलावा हॉर्टिकल्चर विभाग राज्य के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारियां भी दे रहा है.

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से सेब की पैदावार के साथ-साथ किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अनुसार बेहद जल्द ही नए किस्म के सेब को मुहैया करा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: इस महीने तक आ सकती है किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Krishak Samman Nidhi: कृषक सम्मान निधि की 2 किस्तें जारी, किसानों के खातों में आए 924 करोड़
कृषक सम्मान निधि की 2 किस्तें जारी, किसानों के खातों में आए 924 करोड़
Sugarcane Farmers: कर्नाटक में चीनी की MSP को लेकर विवाद, क्या मांग कर रहे किसान?
कर्नाटक में चीनी की MSP को लेकर विवाद, क्या मांग कर रहे किसान?
Onion Mandi Rate: लाल प्याज को अलवर मंडी में खाली करें किसान भाई, लगातार बढ़ रही डिमांड
लाल प्याज को अलवर मंडी में खाली करें किसान भाई, लगातार बढ़ रही डिमांड
पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जलाई पराली, लग सकता है मोटा जुर्माना
पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जलाई पराली, लग सकता है मोटा जुर्माना

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget