एक्सप्लोरर

Stubble Management: पराली से किचन गार्डन में भी उगेंगी ताजा-स्वादिष्ट सब्जियां, अब प्लांटर्स खरीदने का झंझट ही खत्म

Kitchen Gardening: एक्सपर्ट्स का मानना है कि शहरों में बढ़ रहे गार्डनिंग के ट्रेंड के बीच पराली के इन नर्सरी प्लांटर्स का इस्तेमाल किचन गार्डनिंग या सामान्य पौधे लगाने के लिए किया जा सकता है.

Crop Residue Management: देश में धान की कटाई के बाद पराली को निपटाना एक बड़ी चुनौतीपूर्ण काम बन जाता है. कई किसान इस पराली का सही प्रबंधन करने के बजाए जलाकर राख कर देते हैं. इससे पर्यावरण में मिट्टी और वायु प्रदूषण बढ़ जाता है और लोगों की सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है. इस परेशानी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार और वैज्ञानिक लगातार प्रयासरत है, जिसके बावजूद इस साल भी काफी मात्रा में पराली जलने के मामले सामने आए है. इसके सही प्रबंधन के लिए कई राज्यों में पराली को पशु चारा बनाने के लिए खरीदा जा रहा है.

पीएयू ने खोजा उपाय
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) ने भी पराली का सही प्रबंधन करने के लिए नया तरीका खोज निकाला है. दरअसल, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट आफ अपैरल एंड टेक्सटाइल ने पराली से नर्सरी प्लांटर्स बनाए हैं. इन प्लांटर्स की मदद से प्लास्टिक और सीमेंट के प्लांटटर्स पर निर्भरता कम होगी और पेड़-पौधे भी सही तरह से ग्रो करेंगे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शहरों में बड़ रहे गार्डनिंग के ट्रेंड के बीच इन नर्सरी प्लांटर्स का इस्तेमाल किचन गार्डनिंग के लिए किया जा सकता है. पराली के इन प्लांटर्स में उगने वाली सब्जियां सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेंगी.

पराली से बनेंगे प्लांटर्स
कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि पराली से बना नर्सरी प्लांटर किसानों के साथ-साथ किचन गार्डनिंग के शौकीनों के लिए फायदेमंद है. इससे प्लास्टिक के प्लांटर्स पर निर्भरता कम होगी. इस इनवेंशन को लेकर पीएयू के डिपार्टमेंट आफ अपैरल एंड टेक्सटाइल की रिसर्च एसोसिएट डा. मनीषा सेठी बताती हैं कि आज के समय पर पेड़-पौधे लगाने का चलन बढ़ रहा है.

अभी तक लोग पौधे लगाने के लिए प्लास्टिक के प्लांटर्स का इस्तेमाल कर रहे थे. जब नर्सरी में इन प्लांटर्स को खरीदने जाते हैं तो खाद के साथ कुछ फर्टिलाइजर भी मिलते हैं, जिन्हें गमले में डालकर प्लास्टिक को कचने में फेंक दिया जाता है, इससे पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ता है. ऐसे में पराली से बने नर्सरी प्लांटर्स प्लास्टिक प्लांटर्स को रिप्लेस करेंगे.

इस तरह होगा इस्तेमाल
एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि सिर्फ किचन गार्डनिंग के लिए ही नहीं, पराली के इन प्लांटर्स को पौधा समेत जमीन में भी लगा सकते हैं. पूरी तरह पराली से तैयार इस प्लांटर में किसी और सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ है. इसके इस्तेमाल से जमीन में भी खाद की कमी पूरी होगी और खरपतवार नहीं उगेंगे. कृषि वैज्ञानिकों ने इस प्लांटर में पौधे लगाकर ट्राइल भी किया है.

एक्सपर्ट ने इस पराली के प्लांटर की कीमत 10 से 15 रुपये बताई है. अगर इस प्लांटर को मशीन से बनाया जाए तो 2 से 3 रुपये में तैयार हो सकता है. किसान या नए युवा चाहें तो प्लांटर बनाने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग ले सकते हैं. खेती के साथ-साथ प्लांटर मैनुफैक्चरिंग यूनिट लगाकर इनका प्रोडक्शन कर सकते हैं और दूसरी नर्सरी को बेच सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आप भी फ्लैट में रहते हैं तो आसानी से उगाएं सर्दियों की ये सब्जियां-फल, अच्छी सेहत के साथ खर्च होगा कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुरू करें अपना कृषि यूट्यूब चैनल, ऐसे होगी लाखों की कमाई
शुरू करें अपना कृषि यूट्यूब चैनल, ऐसे होगी लाखों की कमाई
बेचने हैं अपने पुराने कृषि यंत्र, जानिए कहां है इनका सबसे बड़ा मार्केट?
बेचने हैं अपने पुराने कृषि यंत्र, जानिए कहां है इनका सबसे बड़ा मार्केट?
Paddy Farming Tips : धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना फसल...
धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना फसल...
Pesticide Poisoning First Aid: छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम
छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget