एक्सप्लोरर

Gardening in December: आप भी फ्लैट में रहते हैं तो आसानी से उगाएं सर्दियों की ये सब्जियां-फल, अच्छी सेहत के साथ खर्च होगा कम

Home Gardening: बड़े खर्च को कम और बजट को सही तरह हैंडल करने के लिए शहर के ज्यादातर लोग फ्लैट में ही रहना पसंद करते हैं. आप चाहें तो फ्लैट की छोटी-सी बालकनी से रसोई का बजट भी संभाल सकते हैं.

Vegetable Gardening at Home: शहरों में जगह की कमी और बड़े खर्चों की वजह से लोग फ्लैट्स में रहना पसंद करते हैं. इसे अब मजबूरी समझ लीजिए या फिर बजट हैंडल करने का तरीका. वैसे तो फ्लैट्स में एडजस्ट करना इतना भी मुश्किल नहीं होता, लेकिन कुछ ट्रिक्स आजमाकर अपने छोटे से फ्लैट्स से रसोई का बजट भी संभाल सकते हैं. जी हां, आज के टाइम पर गार्डनिंग का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. अगर आपके फ्लैट में छोटी सी बालकनी या कुछ खुली जगह है तो हैंगिंग गार्डन बनाकर या छोटे प्लांटर्स लगातर सब्जियों की गार्डनिंग कर सकते हैं. इन दिनों सर्दियां भी बढ़ रही हैं, ऐसे में बाजार जाने के बजाए आधे से ज्यादा चीजें घर पर ही उगा सकते हैं. आज हम आपको ऐसी की कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सीड या प्लांट दिसंबर तक लगा दिए जाएं तो फरवरी तक इनसे फल-सब्जियों का प्रॉडक्शन ले सकते हैं.

बालकनी में लगाएं सर्दियों की मशहूर सब्जियां
सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का कुछ ज्यादा ही चलन होता है. इनका प्रोडक्शन भी बाकी सब्जियों के मुकाबले जल्दी मिल जाता है और एक बार सीडिंग के बाद कई बार हार्वेस्टिंग भी ले सकते हैं. इन सब्जियों में मेथी, पालक, सरसों, धनिया, केल, लेट्यूस शामिल है, जिन्हें एक साथ ग्रो बैग्स में उगा सकते हैं. इनके अलावा, सर्दियों की मेन वेजिटेबल बैंगन, हरी प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, मटर, गाजर, मूली और शलजम, साथ ही फ्रूट्स में स्ट्रॉबेरी, शकरकंद और तुलसी, पुदीना, करी पत्ता, अजवाइन, ओरिगैनो जैसे हर्ब्स का भी अच्छा-खासा प्रोडक्शन ले सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान
बालकनी में गार्डनिंग के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है. आप चाहें तो घर पर बेकार पड़े कंटेनर में भी सब्जियां उगा सकते हैं. 

  • बालकनी गार्डन को सुंदर बनाने के लिए ग्रो बैग्स, हैंगिंग पॉट्स या भी गमले भी खरीद सकते हैं.
  • कोशिश करें कि सब्जी, फल या हर्बस के बीज किचन से ही लगाएं. फल-सब्जी के सीड्स को किचन वेस्ट से ही मिल जाते हैं. 
  • चाहें तो सीड्स ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं या नर्सरी से भी इनके प्लांट्स खरीदकर भी लगाना सही रहेगा.
  • ग्रो बैग्स, कंटेनर या पॉट्स के लिए अलग से प्लांट मिक्स तैयार करें. नर्सरी से खरीद रहे हैं तो हर कंटेनर में आधा हिस्सा मिट्टी और आधा हिस्सा-कंपोस्ट, कोकोपिट और गोबर की खाद का डालें.
  • सर्दियों के दौरान प्लांटर्स में ज्यादा पानी नहीं डालना चाहिए. इससे पौधे गलने लगते हैं. चाहें तो स्प्रेयर से सुबह के समय हल्का पानी प्लांटर्स की मिट्टी पर स्प्रे कर सकते हैं.

गार्डनिंग के लिए बेस्ट टूल्स 
अगर बालकनी में गार्डनिंग कंटीन्यू कर रहे हैं तो कुछ टूल्स आपका काम कई गुना आसान बना सकते हैं. इन टूल्स में प्रूनेर, ट्रोवल, वॉटर केन, स्प्रे पंप और सिडलिंग ट्रे शामिल हैं, जो आसानी से किसी भी नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएंगे. इन सभी गार्डनिंग टिप्स के साथ-साथ कई यूट्यूब चैनल ऐसे भी हैं, जो गार्डनिंग के बारे में डीटेल में बताते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Farming in December: दिसंबर महीने में बोई जाने वाली इन सब्जियों से होगी दमदार कमाई, कम खर्च में बंपर पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget