एक्सप्लोरर

किसानों को बड़ी सौगात, 90% सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप; खेतों में अब बिजली का झंझट नहीं!

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को 90% सब्सिडी पर सोलर पंप देने की योजना शुरू की है, जिससे वे बिजली बिल की चिंता किए बिना सिंचाई कर सकें. पोर्टल पर जाकर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर मध्य प्रदेश से आई है. राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत किसानों को बेहद सस्ती दरों पर सोलर पंप देने की घोषणा की है. इस योजना का उद्देश्य है कि किसान अब अपने खेतों में सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर सकें और बिजली की कमी या बिल की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो जाएं.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस योजना के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in भी लॉन्च किया है, जहां किसान सीधे आवेदन कर सकते हैं. सरकार की इस पहल से न सिर्फ बिजली की समस्या हल होगी, बल्कि किसानों की खेती भी आसान और लाभदायक हो जाएगी.

सिर्फ इतने में सोलर पंप

राज्य सरकार किसानों को 5 हार्स पावर (HP) से लेकर 10 HP तक के सोलर पंप 90% सब्सिडी पर दे रही है. जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, वह 5 HP का सोलर पंप किसानों को सिर्फ 30,000 रुपये में मिलेगा. 7.5 HP का पंप जिसकी कीमत 4.15 लाख रुपये है, वह मात्र 41,000 रुपये में. वहीं, 10 HP का पंप जिसकी कीमत लगभग 5.80 लाख रुपये है, वह किसानों को केवल 58,000 रुपये में उपलब्ध होगा.

गांव-गांव पहुंचेगा सिंचाई जल

सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक सिंचाई के लिए जल पहुंचे और किसानों की आमदनी बढ़े. इसके लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना की शुरुआत की गई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में राज्य में 55 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती है, जिसे बढ़ाकर जल्द ही 100 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा.

क्यों जरूरी है यह योजना?

किसान अब बिजली कटौती से परेशान नहीं होंगे.
बिजली बिल की भारी भरकम राशि से राहत मिलेगी.
पर्यावरण को भी फायदा होगा क्योंकि सौर ऊर्जा स्वच्छ और टिकाऊ है.

आवेदन कैसे करें?

जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया सरल है और पोर्टल पर सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है? जानें जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बैन किया खेतों में इस्तेमाल होने वाला जानलेवा पैराक्वाट, जानें यह कितना खतरनाक?
सरकार ने बैन किया खेतों में इस्तेमाल होने वाला जानलेवा पैराक्वाट, जानें यह कितना खतरनाक?
धान की फसल में कितनी होगी पैदावार, तय करेगी पहली टॉप ड्रेसिंग, जानें इसका सही समय
धान की फसल में कितनी होगी पैदावार, तय करेगी पहली टॉप ड्रेसिंग, जानें इसका सही समय
Indian Cattle Breeds: खेत जोतने के लिए किस नस्ल के बैलों का किया जाता था इस्तेमाल? आज उनकी कितनी है कीमत
खेत जोतने के लिए किस नस्ल के बैलों का किया जाता था इस्तेमाल? आज उनकी कितनी है कीमत
Grow Beans At Home: क्या घर पर भी कर सकते हैं बीन्स की खेती, जान लें सबसे आसान तरीका
क्या घर पर भी कर सकते हैं बीन्स की खेती, जान लें सबसे आसान तरीका

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget