एक्सप्लोरर

Soil Health Card: रबी फसलों की बुवाई से पहले ना भूलें ये काम, बचा सकते हैं खाद-उर्वरक से लेकर बीज-पानी का खर्च

Soil Test: उर्वरकों का अधिक इस्तेमाल करने पर मिट्टी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और फसल की पैदावार बढ़ने के बजाय कम होने लगती है. ऐसे में फसलों की बुवाई से पहले मिट्टी की जांच करवाने की सलाह दी जाती है.

Soil Test for Rabi Season 2022: जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के बीच देश-दुनिया की डिमांड को पूरा करना चुनौतीपूर्ण काम होता जा रहा है. इसके लिये किसान अब रसायनिक उर्वरकों (Chemical Fertilizer) का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे मिट्टी की सेहत दिन पर दिन गिरती जा रही है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी फसल की अच्छी पैदावार के लिये मिट्टी में करीब 17 पोषक तत्वों का होना जरूरी है. इनकी कमी होने पर ही खाद-उर्वरकों का खर्च बढ़ जाता है. ऐसे में फसलों की बुवाई से पहले मिट्टी की जांच (Soil Test) करवाने की सलाह दी जाती है.

मिट्टी की जांच के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाता है, जिससे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी के साथ-साथ मिट्टी की संरचना की जानकारी मिल जाती है. इससे आम्लीय व क्षारीय मिट्टी को संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करके खेती लायक भी बना सकते हैं. वहीं अगर बिना जांच किये ही पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं तो मिट्टी की सेहत (Soil Hralth)  पर बुरा असर पड़ता और फसलों की पैदावार बढ़ने के बजाय कम होने लगती है. 

इस तरह लें नमूना
मिट्टी की जांच के लिये बुवाई या रोपाई के करीब 15 दिन या एक महीना पहले मिट्टी का सैंपल इकट्ठा करना चाहिये.

  • खेत में अलग-अलग 8 से 10 स्थानों पर निशान लगाया जाता है और घास-फूस कचरा हटाकर सैंपल इकट्ठा करते हैं.
  • सैंपल इकट्ठा करने के लिये खेत की सतह से करीब 15 सेमी या आधा फुट गहरा गड्ढा खोदकर खुरपी के जरिये मिट्टी निकाल लें.
  • अलग-अलग जगह से मिट्टी का सैंपल इकट्ठा करके बाल्टी या टब में डालकर अच्छी तरह से मिला दें.
  • अब इस मिट्टी से 500 ग्राम का सैंपल निकाल लें और एक साफ-पारदर्शी पाउच या पॉलीथिन में भर लेना चाहिये.
  • इस पॉलीथिन पर एक पर्चा चिपकायें, जिस पर किसान का नाम, पिता का नाम, गांव, तहसील व जिले का नाम, खेत का खसरा नंबर और भूमि सिंचित है या असिंचित लिखा हो.

इन बातों का रखें ध्यान
अगर खेत की संरचना ऊंची नीची है या खेत ढ़लान पर है तो ऊंचाई के मुकाबले नीचे स्थानों से सैंपल इकट्ठा करें.

  • खेत की मेढ़, पानी की नाली और कंपोस्ट या गोबर के ढेर के आसपास से नमूना इकट्ठा नहीं करना चाहिये.
  • खेत में यदि कोई पेड़ खड़ा है तो उसकी जड़ से नमूना इकट्ठा नहीं करना चाहिये.
  • खाद की थैली या जूट की बेरी में मिट्टी का सैंपल नहीं रखना चाहिये. 
  • खेतों में खड़ी फसल से नमूना इकट्ठा ना करें.
  • यदि खेतों में खाद-उर्वरक का इस्तेमाल किया है तब भी मिट्टी का सैंपल वैलिड नहीं रहता.
  • बारिश के बाद कीचड़ या दलदली जमीन का सैंपल ना लें. इसके लिये खेतों के सूखने का इंतजार करें.

यहां भेजें मिट्टी का नमूना
मिट्टी का नमूना इकट्ठा करने के बाद इसकी जांच के लिये मृदा जांच लैब या स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक और नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Open Pollinated Seeds: अच्छी पैदावार के लिए देसी बीज चुनें या हाइब्रिड, फर्क समझ लेंगे तो आसान हो जाएगी खेती

Stubble Management: बडे़ काम की होती है बारिश में भीगी हुई पराली, ये उपाय करने पर डबल दाम पर बिकेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
मानसून में उगाएं खीरा की ये वैरायटी, मिलेगी बढ़िया पैदावार
मानसून में उगाएं खीरा की ये वैरायटी, मिलेगी बढ़िया पैदावार
देसी गाय पालने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, 10 से 15000 तक देगी सरकार
देसी गाय पालने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, 10 से 15000 तक देगी सरकार
अपने फॉर्म हाउस में ऐसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती, 90000 की सब्सिडी दे रही सरकार
अपने फॉर्म हाउस में ऐसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती, 90000 की सब्सिडी दे रही सरकार

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget