एक्सप्लोरर

कितना कमाता है देश का किसान? कृषि मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़ रही है. एक सर्वेक्षण के अनुसार, मेघालय के किसान परिवारों की मासिक आय सबसे अधिक है. जबकि झारखंड की सबसे कम है.

सरकार की तरफ से किसानों की आर्थिक मदद के लिए तमाम योजनाएं चलाई जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं देश में किसान परिवारों की औसत आय कितनी है? जिसका जवाब आज हम आपको बताएंगे. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार प्रति माह आय में मेघालय का किसान परिवार पहले नंबर पर है. जबकि इस लिस्ट में झारखंड सबसे नीचे है.

संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) आयोजित किया था. इस सर्वेक्षण के अनुसार 2018-19 में ग्रामीण भारत में प्रति कृषि परिवार की औसत मासिक आय अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न थी. जबकि ऋणी कृषक परिवारों का प्रतिशत भी राज्यों में अलग-अलग है. 


कितना कमाता है देश का किसान? कृषि मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

किसानों की आय में हुआ इजाफा

मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कृषि क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धन में 4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई है. इस वृद्धि का श्रेय सरकार की तरफ से लागू की गई विभिन्न योजनाओं को दिया जाता है. इन योजनाओं के कार्यान्वयन के परिणाम में किसानों की आय में काफी अच्छा इजाफा हुआ है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने एक पुस्तक जारी की है जिसमें 75,000 किसानों की कहानियां संकलित हैं जिन्होंने अपनी आय को दोगुना से अधिक कर लिया है.

टॉप पर है मेघालय

कृषि मंत्री ने जिन आंकड़ों का हवाला दिया उनके अनुसार कुछ राज्यों के किसान परिवारों की आय 20 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक है. जबकि कई राज्यों में आय औसत है और कुछ में आय बेहद कम है. अच्छी आय के मामले में मेघालय टॉप पर है. यहां आय 29,348 है. जबकि झारखंड इस मामले में सबसे पीछे है, राज्य में आय 4,895 है. वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आय 8,061 है.

किसानों को आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं और पहल शुरू की हैं-

  • पीएम किसान के माध्यम से किसानों को आय सहायता
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • कृषि क्षेत्र के लिए संस्थागत ऋण
  • उत्पादन लागत के डेढ़ गुना पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित करना
  • देश में जैविक कृषि को बढ़ावा देना
  • पर ड्रॉप मोर क्रॉप
  • सूक्ष्म सिंचाई निधि
  • किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को बढ़ावा देना
  • राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन
  • कृषि मशीनीकरण
  • किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करना
  • राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) विस्तार मंच की स्थापना
  • खाद्य तेलों के लिए राष्ट्रीय मिशन ऑयल पाम का शुभारंभ
  • कृषि अवसंरचना निधि
  • कृषि उपज लॉजिस्टिक्स में सुधार, किसान रेल की शुरूआत.
  • एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच)
  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में स्टार्ट-अप इको सिस्टम का निर्माण
  • कृषि एवं कृषि संबद्ध जिंसों के निर्यात में उपलब्धि
  • केंद्रीय क्षेत्र की योजना नमो ड्रोन दीदी

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में रेगिस्तान जल्द बनेगा खेती के लिए अनुकूल, इससे पहले ये देश भी कर चुका है कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
Monsoon Farming Mistakes: बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget