एक्सप्लोरर

Red Chilli: लाल मिर्च पर महंगाई का 'तड़का', कीमत 800 रुपये पार, बिगड़ा रसोई का बजट

बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया है. इसका असर हर फल और सब्जी पर पड़ा है. लाल मिर्च की कीमत 850 रुपये तक पहुंच गई हैं. आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है. 

Red Chilli Price Hike: देश में बारिश, ओलावृष्टि किसानों की फसलों को तबाह कर रहा है. किसानों को इस बार हुई ओलावृष्टि से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि हर राज्य सरकार किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. किसानों को मुआवजा देने की कवायद शुरू कर दी गई है. बेमौसम बारिश से सिर्फ गेहूं और सरसों ही नहीं, लगभग हर फसल प्रभावित हुई है. फसल बर्बाद होने का असर उसकी कीमतों पर भी पड़ा है. इसी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में मिर्च के दामों में आग लग गई हैं. इस महंगाई के कारण आम लोगों की रसोई का बजट तक बिगड़ गया है. 

350 रुपये महंगी हुई लाल मिर्च

खाने में आमतौर पर कश्मीरी लाल मिर्च का प्रयोग किया जाता है. अब इसके दाम 350 रुपये तक बढ़ गए हैं. फिलहाल इसकी कीमत 850 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. मधुपुरा मसाला बाजार के अनुमान के मुताबिक, कश्मीरी लाल मिर्च की कीमत पिछले साल के 500 रुपये किलो से बढ़कर इस साल 850 रुपये प्रति किलो हो गई है. बाजार के जानकारों का कहना है कि मिर्च इतनी महंगी होने से आमजन परेशान हैं. विशेष बात ये है कि किसानों की इनकम भी खास नहीं बढ़ रही है.  

बादाम, किसमिस से महंगी हुई लाल मिर्च

बादाम को महंगी सूखा मेवा के तौर पर देखा जाता है. सब्जी का कोई आइटम मुश्किल ही बादाम की कीमत से उपर जा पाता है. मगर लाल मिर्च ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बादाम की कीमत बाजार में 750 रुपये प्रति किलोग्राम है तो वहीं, बादाम 750 रुपये के लिहाज से बिक रहा है. बादाम और लाल मिर्च की कीमत में 100 रुपये का अंतर आ गया है. वहीं, किसमिस 600 रुपये किलो बिक रही है. 

बेमौसम बारिश की वजह से मिर्च पर महंगाई

वैसे तो अधिकांश राज्यों में मिर्च की उपज होती है. वहीं, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिर्च का अधिक उत्पादन होता है. जानकारों का कहना है कि इस बार कई राज्यों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उपज का खेल बिगाड़ दिया है. काफी मात्रा में मिर्च बर्बाद हो गई है. बाजार में आवक न होने के कारण लाल मिर्च अब बहुत महंगे दामों पर बिक रही है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डिहाइड्रेशन से बचना है तो सिर्फ सादा पानी नहीं, 'इलेक्ट्रोलाइट्स वॉटर' पिएं, जानें घर पर इसे कैसे बनाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget