एक्सप्लोरर

डिहाइड्रेशन से बचना है तो सिर्फ सादा पानी नहीं, 'इलेक्ट्रोलाइट्स वॉटर' पिएं, जानें घर पर इसे कैसे बनाएं?

पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स को शामिल करने के लिए आप पानी में एक चुटकी समुद्री नमक मिला सकते हैं. इसके अलावा, पानी में अदरक और तरबूज भी मिलाया जा सकता है.

गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा होती है, जो कई बीमारियों का कारण बनती है. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादातर लोग सिर्फ पानी पीते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पानी पीना डिहाइड्रेशन को मात देने का सबसे अच्छा तरीका नहीं है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ऐसा हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट कोरी रोड्रिगेज का कहना है. कोरी कहते हैं कि सिर्फ पानी पीने से आप खुद को बेहतर तरीके से हाइड्रेट नहीं रख पाएंगे. 

उन्होंने बताया कि वह रोजाना एक गैलन पानी पीते थे, जो बहुत ज्यादा है. उन्होंने इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी नहीं की. कोरी ने कहा कि सादा पानी पीने से मैंने अपना दिन सिर्फ पेशाब करने और जरूरी मिनरल्स को शरीर से बाहर निकालने में बिताया.

इलेक्ट्रोलाइट्स क्या हैं?

इलेक्ट्रोलाइट्स कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स का मिक्सचर होता है, जो पानी में घुल जाने पर शरीर के लिए बिजली बनाते हैं. हमारा शरीर इन इलेक्ट्रोलाइट्स को उन फूड आइटम्स और लिक्विड आइटम्स से हासिल करता है, जो हम रोजाना खाते हैं. इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तरल पदार्थ के रूप में फैलते हैं और विभिन्न शारीरिक कार्यों को करने में सहायता करते हैं, जैसे- पोषक तत्वों को शरीर की कोशिकाओं तक लेकर जाना, कोशिकाओं से वेस्ट को बाहर निकालना, डैमेज टीशूज़ के रिबिल्ड करना, शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करना और तो और मांसपेशियों, नसों, मस्तिष्क और हृदय की फंक्शनैलिटी को रेगुलेट करना.

पानी में आमतौर पर ये मिनरल्स होते हैं. हालांकि प्यूरिफिकेशन की वजह से इनमें से कुछ मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं. जब हम कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं और पसीना बहाते हैं तो इलेक्ट्रोलाइट्स पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा होती है. 

पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स कैसे शामिल करें?

पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स को शामिल करने के लिए आप पानी में एक चुटकी समुद्री नमक मिला सकते हैं. इसके अलावा, पानी में अदरक और तरबूज भी मिलाया जा सकता है. नारियल का पानी भी इलेक्ट्रोलाइट वॉटर का सबसे पौष्टिक और बेहतरीन सोर्स है, जिसे कोई भी अपनी डाइट में शामिल कर सकता है. क्योंकि ये काफी हेल्दी होता है. घर पर इलेक्ट्रोलाइट वॉटर तैयार करने के लिए आधा कप संतरे का रस लें, दो कप पानी लें, एक चौथाई कप नींबू का रस लें, थोड़ा सा समुद्री नमक और दो चम्मच शहद लें. अगर आप चाहें तो शहद को स्किप कर सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 48 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं 'अनुपमा के वनराज'? जानें क्या है उनकी फिटनेस का राज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget