एक्सप्लोरर

Government Schemes: बेटियों को भी बनाएं किसान...सरकार हर साल देगी 40,000 रुपये, बड़ी शानदार है ये योजना

खेती-किसानी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की कवायद की जा रही है. बेटियों को आधुनिक किसान बनाने के लिए राज्य सरकार 40,000 रुपये का अनुदान भी दे रही है

Chhatra Protsahan Yojana: कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के कल्याण के लिए देशभर में तमाम योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं के जरिए किसान और किसान परिवारों को आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान किया जा रहा है. खेती-किसानी और संबंधित गतिविधियों में महिलाओं की भागदारी बढ़ाने के लिए भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. इस कड़ी में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसके बाद महिलाएं आत्मनिर्भर कृषि की ओर बढ़ रही हैं. इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने भी अनोखी पहल की है.

राज्य में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए छात्रा प्रोत्साहन योजना चलाई है, जिसके तहत कृषि विषय पढ़ने वाली बेटियों को छात्रवृत्ति के तौर पर 40,000 रुपये तक का सहायतानुदान दिया जाएगा. राज्य के नए बजट में भी छात्रा प्रोत्साहन योजना की राशि को बढ़ा दिया गया है.

इससे ग्रामीण परिवेश में पली बड़ी किसान परिवार की बेटियों को विशेष सहयोग मिलेगा, हालांकि शहरी बालिकाओं को भी छात्रा प्रोत्साहन का समान लाभ प्रदान करने का प्रावधान है.

कौन ले सकता है छात्रा प्रोत्साहन योजना का लाभ

राजस्थान में कृषि संकाय से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 40,000 रुपये तक का सहायतानुदान दिया जाएगा. इस योजना में आवेदन करने के लिए राज्य सरकार ने पात्रता भी निर्धारित की है, जिसके तहत सिर्फ राज्य की मूल निवासी छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं.

आवेदन करने वाली स्टूडेंट के पास खुद का बैंक खाता भी होना चाहिए, ताकि अनुदान की रकम खाते में ट्रांसफर की जा सके. छात्रा प्रोत्साहन योजना के नियमानुसार किसी राजकीय या सरकार के मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर सेक्टर के साथ अध्ययनरत हों.

ये हैं आवश्यक दस्तावेज

छात्रा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने से पहले राज किसान पोर्टल वेबसाइट http://rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं. चाहें तो अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि उपनिदेशक से भी संपर्क किया जा सकता है.

इस स्कीम में आवेदन करने वाली छात्राएं एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपना जन आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्क शीट या ऑर्गेनाइजेशन के हेड के साइन वाला प्रमाण पत्र और स्व-प्रमाणित पत्र, जिसमें कृषि संकाय को ना बदलने के बारे में लिखा हो, आदि दस्तावेज भी अटैच करने होंगे.

छात्राओं को कितना अनुदान मिलेगा

राजस्थान सरकार ने अपने नए साल के बजट में छात्रा प्रोत्साहन योजना के लिए दी जाने वाली सहायताराशि को बढ़ाने का ऐलान किया है. पिछले साल तक कृषि संकाय पढ़ने वाली 11वीं और 12वीं की लाभार्थी छात्राओं को 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे नए साल के बजट में बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है.

वहीं कृषि संकाय में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाली 12,000 रुपये का सहायतानुदान दिया जाता थी, जिसे नए साल के बजट में बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. ठीक इसी तरह कृषि संकाय में पीएचडी करने वाली छात्राओं को 15,000 रुपये की स्कॉलरशिप का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें:- घर बैठे करें दूध में मिलावट की जांच...3D पेपर बेस्ड पोर्टेबल डिवाइस से 30 सैकेंड में जानें दूध में साबुन है, नमक है या डिटर्जेंट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Madhya Pradesh Bhavantar Yojana: क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 
क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
Fruits Expensive During Monsoon Reasons: बरसात के मौसम में क्यों महंगे हो जाते हैं फल, क्या है इसके पीछे की वजह?
बरसात के मौसम में क्यों महंगे हो जाते हैं फल, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget