एक्सप्लोरर

घर बैठे करें दूध में मिलावट की जांच...3D पेपर बेस्ड पोर्टेबल डिवाइस से 30 सैकेंड में जानें दूध में साबुन है, नमक है या डिटर्जेंट!

Milk Identification Kit: दूध में मिलावट की समस्या आम हो गई है. लेकिन अब आप चुटकियों में जान सकते हैं कि आपके घर असली दूध आया है या नकली. IIT मद्रास ने मिल्क किट दूध में मिलावटी तत्व बताएगी

3D Paper Based Portable Device: दुनियाभर में दूध की बढ़ती डिमांड के बीच इसमें मिलावट की समस्या भी आम होती जा रही है. स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर कोई दूध का सेवन करता है, लेकिन बाजार में मिल रहे मिलावटी दूध से सेहत बेहतर होने के बजाए बिगड़ सकती है. अब सबसे बड़ी समस्या यही है कि मिलावटी दूध की पहचान करें तो कैसे करें. इस समस्या का समाधान निकाल लिया है आईआईटी मद्रास ने. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) के रिसर्चर्स ने एक 3डी पेपर बेस्ड पोर्टेबल डिवाइस इजाद किया है, जो 30 सैकेंड के अंदर दूध की जांच करके बता देगा कि इसमें क्या चीज मिली हुई है. सिर्फ दूध ही नही. इस डिवाइस से कई प्रकार के ड्रिंक्स में मिलावट की पहचान कर सकते हैं.

कैसे काम करती है ये डिवाइस

दूध की शुद्धता की जांच के लिए आईआईटी मद्रास ने इजाद की मिल्क किट एक 3-D पेपर-आधारित पोर्टेबल डिवाइस है. इसे आप घर बैठे जान सकते हैं कि दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, साबुन, स्टार्च, हाइड्रोजन परऑक्साइड, सोडियम-हाइड्रोजन-कार्बोनेट, नमक या किस चीज की मिलावट है.

इसके लिए डिवाइस में 8 सेक्शन दिए हैं, जो बाजार में सामान्य तौर पर मिलाई जाने वाली घातक चीजों की पहचान करने में सक्षम हैं. जल्द सरकार की मंजूरी के बाद इस मिल्क टेस्टिंग डिवाइस को बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा.


घर बैठे करें दूध में मिलावट की जांच...3D पेपर बेस्ड पोर्टेबल डिवाइस से 30 सैकेंड में जानें दूध में साबुन है, नमक है या डिटर्जेंट!

सस्ती और सुविधाजनक ढंग से होगी दूध की जांच

जाहिर है कि दूध की जांच के लिए कई सालों से लैब पर निर्भरता बनी हुई है, लेकिन लैब में दूध की जांच करवाने की प्रक्रिया काफी लंबी और खर्चीली होती है, जबकि आईआईटी मद्रास के रिसर्चर्स द्वारा इजाद की गई ये डिवाइस सस्ती है और सिर्फ 1 मिली दूध की टेस्टिंग करके 30 सैकेंड में परिणाम दिखा देती है.

आज दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, जयपुर, गुरुग्राम, चेन्नई जैसे देश के बड़े शहरों में मिलवटी दूध के कई मामले सामने आते हैं. कई बार तो इंसान दूध की पहचान नहीं पाता और जहरीला दूध पीकर बीमार पड़ जाते हैं. ऐसी परिस्थितियों में आईआईटी मद्रास की डिवाइस लोगों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है.

इस डिवाइस के शोधकर्ता डॉ. पल्लब सिन्हा महापात्रा ने बताया कि इन मिल्क किट का इस्तेमाल घर, डेयरी, मिल्क कलेक्शन सेंटर, मिल्क पॉइट पर दूध की जांच के लिए किया जा सकता है. इससे पानी , ताजा जूस और मिल्क शेक में भी मिलावटी तत्वों की जांच की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें:- OMG! आ गया ड्राइवर के बिना चलने वाला ऑटोमैटिक ट्रैक्टर, अब रिमोट कंट्रोल से खेत की जुताई कर पाएंगे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget