एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: बूंद-बूंद सिंचाई के लिये मिल रहा है 75% तक अनुदान, आवेदन करने पर खाते में ट्रांसफर होगी सब्सिडी की राशि

Subsidy on Irrigation: योजना के तहत किसानों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के बाद जांच-पड़ताल की जायेगी. वहीं सत्यापन के बाद ही अनुदान की राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

Subsidy on Micro Irrigation Technique: इस समय भारत के अधिकतर राज्यों में भूजल स्तर गिरने के कारण पानी की समस्या गर्मायी हुई है, जिसके चलते खेती योग्य जमीन अपनी उपजाऊ शक्ति खोती जा रही है. राजस्थान जैसे राज्यों में पानी की कमी (Insufficiency of Water in Rajasthan) के कारण फसलों की सिंचाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है. यही कारण है कि फसलों की सिंचाई के लिए नए उपाय और नई योजनाएं (Agriculture Schemes 2022) चलाई जा रही हैं. इसी बीच राजस्थान उद्यान विभाग की तरफ से टपक, फव्वारा, और मिनी फव्वारा जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाने के लिए 75 फीसदी तक अनुदान (Subsidy on Irrigation System)दिया जा रहा है. योजना के तहत अनुदान की राशि सीधा लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

किसको-कितना अनुदान 
राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को सुक्ष्म सिंचाई संयंत्र (Micro Irrigation System) स्थापित करने के लिए ऊंची दरों पर सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें लघु किसान, सीमांत किसान, महिला किसान और एससी-एसटी वर्ग के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित करने के लिये 75 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा. वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को सिंचाई के लिये 70% तक सब्सिडी का प्रावधान है

इन किसानों को मिलेगा फायदा 
इस योजना के तहत खेती योग्य जमीन के मालिक किसान या लीज पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान भी सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं. 

  • यदि खेत के नजदीकी कुंए या जल स्रोत पर दो 2 किसानों का मालिकाना हक है तो इस स्थिति में भी दोनों किसानों को अनुदान दिया जाएगा.
  • जिन किसानों के पास कुआं, ट्यूबवेल या कोई जल स्रोत नहीं है, उन्हें भी मित्र किसान के अनुमति पत्र के जरिये सब्सिडी योजना का लाभ दिया जायेगा.
  • इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को उद्यान विभाग में पंजीकृत निर्माताओं के बीएसआई मार्क संयंत्र खरीदने के लिए भी उचित दरों पर सब्सिडी का प्रावधान है.

आवश्यक दस्तावेज 
राजस्थान में सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र पर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ-साथ इन दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है. इनमें-

  • किसान का आधार कार्ड 
  • किसान का भामाशाह कार्ड 
  • भूमि की जमाबंदी 
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • किसान के बैंक खाते का विवरण 
  • बिजली का बिल या पंपसेट खरीद का बिल या प्रोफॉर्मा इन्वॉयस की कॉपी
  • सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र के पंजीकृत निर्माता द्वारा जारी बिल 
  • ड्रिप सिंचाई के लिए मिट्टी और जल परीक्षण की रिपोर्ट और डिजाइन 
  • किसान का शपथ पत्र (यह दर्ज हो कि 5 साल तक सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र की बिक्री, दान या उधार पर नहीं दिया जायेगा)

यहां करें आवेदन 
सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापना के लिए राजस्थान के किसान सिंचाई अनुदान योजना का ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए नजदीकी ई-मित्र सेंटर पर जाकर सभी दस्तावेजों की कॉपी के साथ आवेदन कर सकते हैं.

  • अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर विजिट कर सकते हैं.
  • बता दें कि किसानों के आवेदन प्राप्त करने के बाद जांच-पड़ताल और सत्यापन किया जायेगा. इसके बाद ही अनुदान की राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

क्या है सूक्ष्म सिंचाई पद्धति 
सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के तहत पानी के कम खर्च वाली सिंचाई तकनीकों (New Irrigation Techniques) की मदद से फसलों का बेहतरीन उत्पादन ले सकते हैं. सूक्ष्म सिंचाई की यह तकनीकें समतल, पहाड़ी या उबड़-खाबड़ जमीनों पर कारगर साबित होती हैं. इस तकनीक के इस्तेमाल से उर्वरकों की भी काफी बचत होती है.

  • ड्रिप सिंचाई तकनीक (Drip Irrigation Technique) का इस्तेमाल बागवानी फसलों के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी और 70% तक पानी की बचत होती है
  • मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई (Mini Sprinkler Irrigation Technique) तकनीक के तहत गाजर, मूंगफली, गेहूं, लहसुन एवं प्याज जैसी फसलों की सिंचाई में 50 फीसदी तक पानी की बचत कर सकते हैं.
  • फव्वारा सिंचाई पद्धति (Sprinkler Irrigation Technique)के तहत दलहनी फसल, चारा फसल और खाद्यान्न फसलों में 35 से 40 फीसदी तक पानी की बचत कर सकते हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल करने पर फसलों के जड़ों तक सीधा पानी पहुंचता है, जिससे भूजल स्तर भी कायम रहता है और पानी का अनावश्यक बहाव भी नहीं होता.
  • राजस्थान के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र सब्सिडी योजना (Subsidy on Micro Irrigation System) की मदद से किफायती खेती करने में मदद मिलेगी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

किसान अलर्ट! दो दिन के अंदर निपटा लें ये काम, वरना कैंसिल हो जायेगी पीएम किसान की तीनों किस्तें

PM Kisan New List 2022: PM Kisan की नई लिस्ट हुई जारी, कट गया लाखों किसानों का नाम, बिना देर किये तुरंत चैक करें अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget