एक्सप्लोरर

PM Kisan New List 2022: PM Kisan की नई लिस्ट हुई जारी, कट गया लाखों किसानों का नाम, बिना देर किये तुरंत चैक करें अपना नाम

PM Kisan List 2022: सरकार के इस फरमान के बाद से ही पीएम किसान के लाभार्थी किसानों की संख्या कम होती जा रही है और अवैध किसानों को योजना से बाहर किया जा रहा है.

PM Kisan New Beneficiary list 2022: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan Yojana) के तहत भारत के करोडों किसानों के खातों में 600 रुपये ट्रांसफर किये जाते हैं. अभी तक इस योजना के तहत 11 किस्तें किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है और किसानों को बेसब्री से अपनी 12 वीं (PM Kisan 12th Installment) सहायता राशि का इंतजार है.  

इस योजना के तहत गड़बड़ी और धोखाधड़ी की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुये सरकार ने भी नियम और कानूनों को सख्त कर दिया है, जिसके तहत सभी किसानों के लिये केवाईसी (KYC For Pm Kisan) कर दी गई है. सरकार के इस फरमान के बाद से ही पीएम किसान के लाभार्थी किसानों की संख्या कम होती जा रही है और अवैध किसानों को योजना से बाहर किया जा रहा है.

इस तरह चैक करें अपना नाम
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम चैक करने के लिये योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.

  • पीएम किसान का पोर्टल खुलते ही होम पेज पर ‘फार्मर कार्नर’ के ऑपशन पर क्लिक करें.
  • नया बेव पेज खुलने पर  Beneficiary List के ऑपशन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्टेट पर ड्रॉप-डाउन मेन्यू की मदद से अपने राज्य को सलेक्ट कर लें.
  • इसके बाद जिला, तहसील या उप जिला, ब्लॉक और अपने गांव का नाम ठीक प्रकार से भर लें.
  • आखिर में Get Report के ऑपशन पर क्लिक करें, जिसके बाद गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट आपके सामने खुल जायेगी.

कम हुये लाभार्थी किसान
रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना के तहत आर्थिक अनुदान का लाभ लेने वाले रजिस्टर्ड किसानों की संख्या करीब 12 करोड़ से भी अधिक है, लेकिन ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी होने के बाद लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ के निकट पहुंच गई है. ई-केवाई की प्रक्रिया के चलते ये संख्या गिरती जा रही है और अवैध लाभार्थियों का नाम लिस्ट (PM Kisan new beneficiaries list 2022) से हटाया जा रहा है. 

  • आंकड़ों की मानें तो पीएम किसान योजना की 11वीं क‍िस्‍त (PM Kisan 11 th installment) के तहत अप्रैल से जुलाई 2022 तक करीब 10 करोड़ 92 लाख 23 हजार 183 किसानों के खातों में किस्त ट्रांसफर की गई थी.
  • वहीं द‍िसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच योजना की 10वीं क‍िस्‍त (PM Kisan 10th installment) के तहत 11 करोड़ 14 लाख 92 हजार 273 किसानों को 2,000 रुपये  भेजे गये थे.
  • अगस्‍त से नवंबर 2021 के बीच पीएम किसान योजना की 9 वीं किस्त (PM Kisan 9th installment) के दौरान लाभार्थियों का आंकड़ा 11 करोड़ 19 लाख 25 हजार 347 रहा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Dairy Farming: 2 लाख डेयरी किसानों को मिल रहे हैं स्मार्ट डेयरी कार्ड, इस तरह उठा सकते हैं योजना का लाभ

Meghdoot App: अब कई गुना आसान हो गई खेती! मौसम खराब होने से पहले ही किसानों को अलर्ट देगा मेघदूत, मिलेंगे बड़े फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget