एक्सप्लोरर

Stubble Management: पराली से निपटने को 31000 खेती मशीनें देगी पंजाब सरकार, इस वजह से घट गए पराली जलाने के मामले

पंजाब सरकार पराली के खात्मे के लिए किसानों को मशीन देगी. अच्छी बात यह है कि पंजाब में पराली जलाने के मामले कम दर्ज हुए हैं

Stubble Burning: खरीफ फसल काटकर मंडी पहुंच चुकी है. फसल का अवशेष पराली के रूप में खेत पर पड़ा हुआ है. राज्य सरकारों को डर है कि किसान खेतों में पराली जलाना ना शुरू कर दें. इससे स्मॉग का खतरा पैदा हो सकता है. हर स्टेट पराली जलाए जाने के डर से अलग-अलग कदम उठा रहा है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लिए पराली एक गंभीर संकट के रूप में देखा जाता है. इसी कड़ी में पंजाब गवर्नमेंट ने अब पराली से निपटने के लिए किसानों को हजारों की तादाद में मशीन दी हैं. इस मशीन की मदद से किसान पराली. को खत्म कर सकते हैं और भी मशीन पंजाब सरकार किसानों को देने जा रही है.

31 हजार मशीने देगी Punjab Government
पंजाब सरकार पराली से निपटने के लिए किसानों की बात कर रही है. इस साल 21000 मशीनें किसानों को दी जाएंगी, जबकि लगभग 90 हजार मशीनें किसानों को दी जा चुकी हैं. पंजाब सरकार के अधिकारियों का कहना है कि किसानों की मदद लगातार जारी रहेगी. किसान खेतों पर पराली को बिल्कुल ना जलाएं. इससे गंभीर प्रदूषण का खतरा पैदा होता है. भूमि की उर्वरकता भी खत्म हो जाती है.


600 करोड़ मदद को दिए जा चुके
वर्ष 2022 में लोग पराली कम जलाएं, इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को करीब 600 करोड़ रुपए दिए. सेंट्रल गवर्नमेंट ने पंजाब को 240 करोड़ रुपये, हरियाणा को 191 करोड रुपए, उत्तर प्रदेश को 154 करोड़ और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च(ICAR) को 14 करोड़ रुपए दिए. सभी स्टेट गवर्नमेंट और कृषि अनुसंधान संस्थान पराली से निपटने के लिए ही इस पैसे को खर्च कर रहे हैं.

पराली से होता हेल्थ को गंभीर खतरा
स्पेसलिस्ट का कहना है कि पराली जलाने की घटनाएं नियंत्रित रहीं तो ठीक हैं. यदि इसके मामले बढ़े तो आने वाले दिनों में स्मॉग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों की सांसो पर स्मॉग अटैक कर सकता है. जो पहले से अस्थमेटिक हैं, उनको सचेत रहने की जरूरत है. डॉक्टरों का कहना है कि स्मॉग में कार्बन कण अधिक होते हैं. यह लंग्स के लिए खतरनाक होते हैं. स्मॉग होने पर घर से बाहर ना निकले. यदि बाहर निकलेना पड़ रहा है तो मास्क पहन कर निकले. इससे काफी हद तक कार्बन कणों से बचा जा सकता है. जिन्हें अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या फेफड़ों संबंधित डिसीज है. उन्हें विशेष तौर पर एहतियात बरतने की जरूरत है.

MSP पर खरीदी जाएगी पराली
वहीं हरियाणा सरकार एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करती है. इसमें धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, सूरजमुखी और मूंग आदि शामिल हैं.  Haryana Government पराली के लिए परमानेंट समाधान खोजने के लिए एमएसपी पर धान की पराली खरीदने की योजना बना रही है. पंजाब में अब तक 767 पराली जलाने के सामने आए हैं. जबकि 2020 में इन मामलों की संख्या 2957 थी. और 2021 में यह केस 828 रहे. इसी तरह हरियाणा में इस साल 83 केस मिले हैं. वर्ष 2021 में यह 247 और 2020 में 411 रहे.

 

यह भी पढ़ें- 

Research In Ayurveda: गर्भ में पल रहे भ्रूण के विकास में रामबाण है ये औषधि, वैज्ञानिकों ने इसे बचाने की तैयारी की शुरू

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget