एक्सप्लोरर

Pulses Price: इस राज्य में MSP पर होगी मूंग और उड़द की खरीद, किसान भाई फटाफट करा लें रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश सरकार ने मूंग और उड़द की दाल को एमएसपी पर खरीदने की कवायद शुरू कर दी है. 8 मई से किसान इन दालों को एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. 

Pulses Price In India: देश में गेहूं खरीद आखिरी चरण में चल रही है. अन्य फसलों की खरीद भी की जा रही है. अब विभिन्न राज्य सरकारों के स्तर से अन्य फसलों की खरीद भी शुरू कर दी गई है. खरीद को लेकर मध्य प्रदेश की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में मूंग और उड़द खरीद करने की कवायद शुरू कर दी गई है. यहां किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी दाल बेच सकेंगे. 

8 मई से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन 

मूंग और उड़द खरीफ और ग्रीष्मकालीन मेें होने वाली दलहनी फसले हैं. मध्य प्रदेश में रबी मार्केटिंग सीजन 2023-24 में मूंग और उड़द को एमएसपी पर खरीद का एलान कर दिया गया है. राज्य कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि मूंग और उड़द खरीद के लिए किसान काफी समय से मांग रहे थे. अब राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम उठा दिए हैं. तैयारी पूरी हो गई हैं. एमएसपी पर दाल बेचने के लिए किसान भाई 8 मई से रज‍िस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह प्रक्रिया 19 मई तक चलेगी. बिना पंजीकरण के किसान भी किसान से मूंग और उड़द नहीं खरीदी जाएगी. 

हर दिन 25 क्विंटल ही बेच सकेंगे किसान

केंद्र सरकार ने किसानों से अनाज, दाल खरीद को लेकर फिक्रमंद रहती है. केंद्र सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम गाइडलाइन के अनुसार, हर दिन किसान 25 क्विंटल तक दाल बेच सकते हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश में मूंग उत्पादन बहुत अधिक होता हैं. किसानों की सरकार से अच्छी दरों पर मूंग और उड़द खरीद की अपेक्षा रहती है. पिछले साल 2022 में मध्य प्रदेश में 2 लाख 34 हजार 772 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं, केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में मूंग की खरीद को लेकर मध्य प्रदेश को 2 लाख 75 हजार 645 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया था. राज्य सरकार ने इससे बहुत अधिक 3.5 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी थी. 

इन जिलों में होता है मूंग, उड़द का उत्पादन

मध्य प्रदेश में 32 जिले ऐसे हैं, जहां मूंग का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी मूंग का उत्पादन किया जाता है. नर्मदापुरम, नरसिंह पुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोक नगर, बालाघाट और इंदौर में पैदा होती है. वहीं, उड़द की बात करें तो जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट में अधिक पैदा होती है. 

एमएसपी को लेकर ये है चर्चा

अभी तक मूंग, उड़द की एमएसपी क्लियर नहीं की गई है. वर्ष 2022-23 में मूंग की एमएसपी 7755 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द 6600 रुपये तय की गई थी. इस बार भी मूंग की एमएसपी 8000 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द की एमएमसपी 7000 रुपये प्रति क्विंटल पार कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: Subsidy Scheme: किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर... सोलर पंप पर 75% पैसा देगी सरकार! ऐसे मिलेगी सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget