एक्सप्लोरर

युवाओं की किस्मत बदल सकती हैं ये मछलियां! इतने रुपये लगाकर शुरू हो जाएगा काम, मिलेगी सब्सिडी

रंगीन मछली का पालन कर आप भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. दुनिया भर में रंगीन मछलियों का बाजार करोड़ो रुपये का है.

मछली पालन का क्षेत्र अब बेरोजगार युवाओं के लिए नई आमदनी के स्रोत के रूप में सामने आया है, विशेषकर रंगीन मछलियों के पालन में. वैज्ञानिकों, किसानों और व्यवसायियों की मेहनत से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. आजकल रंगीन मछलियों (Colorfull Fish) की दुकानें शहरों और छोटे कस्बों में तेजी से खुल रही हैं, जिससे लोग इस आकर्षक व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

रंगीन मछलियों की लगभग 2500 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें 60% से ज्यादा मीठे पानी की रंगीन मछलियों की प्रजातियां हैं. इनमें 30 प्रकार की मीठे पानी की रंगीन मछलियां वैश्विक बाजार में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, जैसे कि लाइवबीअरर्स, टेट्रा, एंजेल मछली, डिस्कस, गोल्डफिश आदि.

वैश्विक स्तर पर रंगीन मछली का रिटेल बिजनेस 10 अरब डॉलर से अधिक का है और इसका औसत वार्षिक वृद्धि दर 10% से ज्यादा है. हालांकि भारत में इस क्षेत्र का हिस्सा 1% से भी कम है. किसानों और उद्यमियों के प्रयासों के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों की मदद से रंगीन मछली पालन में काफी वृद्धि देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें- बांस की खेती से होगी मोटी कमाई, इस राज्य की सरकार दे रही है 50 प्रतिशत सब्सिडी, यहां जानें

कितना होगा मुनाफा

रंगीन मछली पालन की शुरुआत करने के लिए यदि 75,000 रुपये का प्रारंभिक निवेश किया जाए, जिसमें 25,000 रुपये निर्माण और 50,000 रुपये चालू खर्च शामिल हैं, तो बच्चे देने वाली मछलियों के प्रजनन से सालाना 50,000 रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है.

ट्रेनिंग है जरूरी

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए पहले प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है. इसके लिए कम से कम 1000 वर्ग फुट भूमि की आवश्यकता होती है. अन्य आवश्यकताओं में सीमेंट टैंक, पानी की उचित व्यवस्था, कांच के एक्वेरियम, वयस्क मछलियां, मछली के खान के लिए सामग्री, दवाइयां, कृत्रिम हवा देने की मशीन और मछली पकड़ने का जाल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- जैविक खाद बनाएं और 10 हजार रुपये पाएं, इस राज्य सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा, यहां पढ़ें

छोटे तालाबों की जरूरत

बड़े पैमाने पर रंगीन मछली पालन के लिए 1-5 एकड़ जमीन काफी होती है. शुरुआत में बच्चे देने वाली मछलियों का प्रजनन करना चाहिए और बाद में बाजार की मांग के अनुसार अंडे देने वाली मछलियों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा प्लैंकटन की अधिकता के लिए मिट्टी के छोटे तालाबों की आवश्यकता होती है.

मिल रही सब्सिडी

सरकार द्वारा पीएम मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत रंगीन मछली पालन के लिए कई प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है. बैकयार्ड ऑर्नामेंटल मछली पालन यूनिट के लिए 3 लाख रुपये, मध्यम आकार की यूनिट के लिए 8 लाख रुपये और समाकलित यूनिट के लिए 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, जानें क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी उठा सकते हैं इसका लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget